हिसार

अखिल भारतीय सेवा संघ पदाधिकारियों ने लिया स्वामी अवधेशानंद गिरी से आशीर्वाद

संघ पदाधिकारियों ने दिया सेवा कार्यों का ब्यौरा, स्वामी जी ने की प्रशंसा

हिसार,
अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने हिसार पहुंचे राष्ट्रीय संत स्वामी अवधेशानंद महाराज से मिलकर उनसे आर्शीवाद लिया। प्रतिनिधिमंडल ने स्वामी जी को अखिल भारतीय सेवा संघ के सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रदेश संरक्षक डॉ. योगेश बिदानी, प्रांतीय महामंत्री विनोद धवन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता व प्रांतीय मीडिया सलाहकार राजेंद्र सपड़ा ने स्वामी जी से मिलकर उन्हें सेवा संघ द्वारा चलाए जा रहे कार्यों बारे विस्तार से जानकारी दी। संघ प्रतिनिधिमंडल ने लाहोरिया चौक स्थित महेंद्र लाहोरिया आवास पर स्वामी जी से मुलाकात की और उन्हें भारत माता का चित्र भेंट किया। स्वामी जी ने अखिल भारतीय सेवा संघ के कार्यों की प्रशंसा की और इन्हें निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।
प्रांतीय मीडिया सलाहकर राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि स्वामी अवधेशानंद महाराज हिंदू आध्यात्मिक गुरू, संत, लेखक व दार्शनिक हैं। वे जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर हैं और उन्हें जूना अखाड़े का प्रथम पुरूष माना जाता है। उन्होंने बताया कि जूना अखाड़ा भारत में नागा साधुओं का सबसे पुराना व सबसे बड़ा समूह हैं। स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने लगभग 10 लाख नागा साधुओं को दीक्षा दी है और वे उनके पहले गुरू हैं। स्वामी जी का आश्रम हऱिद्वार के कनखल में हैं।

Related posts

आबियाना वसूली को लेकर नायब तहसीलदार ने ली बैठक

सोनाली थप्पड़—चप्पल कांड : 22 सितंबर होगा महत्वपूर्ण दिन

Jeewan Aadhar Editor Desk

गांव की गलियों से गुजरता है देश के विकास का रास्ता