हिसार

मुक्तिधाम मुकाम के लिए 28 को जाएगी विशेष बस : विकास जांगू

हिसार,
बिश्नोई समाज के पवित्र तीर्थ स्थान मुक्तिधाम मुकाम के लिए जंभशक्ति बस सर्विस की ओर से विशेष बस ले जाई जाएगी। बस मुक्तिधाम मुकाम के ​अलावा अन्य धार्मिक स्थलों पर भी जाएगी।
युवा समाजसेवी विकास जांगू ने बताया कि जंभ शक्ति बस सर्विस की ओर से 28 जून को विशेष बस रवाना की जाएगी। यह बस आदमपुर क्षेत्र के भाणा, सारंगपुर, खैरमपुर, महलसरा, मोठसरा, असरावां, काजलां व हिसार होते हुए जाएगी। उन्होंने बताया कि बस मुक्तिधाम मुकाम के अलावा समराथल धोरा, लालासर साथरी व सालासर धाम भी जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि सुविधा के लिए समय पर अपनी सीट अवश्य बुक करवा लें ताकि परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि बस की वापसी 29 जून को होगी।

Related posts

18 सितंबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

जल संचय : समय की मांग

Jeewan Aadhar Editor Desk

हरिद्वार कुंभ के मेले में भाग लेने वालों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया की अनुपालना जरूरी : उपायुक्त