हिसार

अखिल भारतीय सेवा संघ जनकल्याणकारी व सेवा कार्यों को देगा गति : इन्द्र गोयल

प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया निर्णय, प्रदेश अध्यक्ष ने की सेवा कार्यों की प्रशंसा

हिसार,
अखिल भारतीय सेवा संघ ने वर्षा ऋतु के दौरान अधिक से अधिक पौधारोपण करने, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने में सरकार व प्रशासन का सहयोग देने व अन्य जनकल्याणकारी कार्यों को गति देने का निर्णय लिया है। इन कार्यों के लिए पदाधिकारियों ने रूपरेखा तैयार कर ली है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष इन्द्र गोयल ने विभिन्न शाखाओं द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा की और सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य कभी कम या बंद नहीं होते बल्कि इनको लगातार बढ़ाया जा सकता है और अखिल भारतीय सेवा संघ अपने सेवा कार्यों में और बढ़ोतरी करेगा। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पूर्व प्रांतीय महिला प्रधान रम्मी गुप्ता को प्रांतीय महिला संयोजक व सिरसा जिला संयोजक कृष्ण कामरा को संगठन की ओर से चलाए जाने वाले धार्मिक कार्यक्रमों का प्रदेश संयोजक नियुक्त करने की घोषणा की।
प्रांतीय मीडिया सलाहकार राजेन्द्र सपड़ा ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्षा ऋतु के दौरान अधिक से अधिक पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने में सरकार व प्रशासन का सहयोग करते हुए जनता को जागरूक करने, कपड़े के थैले बनवाकर वितरित करने, जरूरतमंदों की सहायतार्थ सेवा कार्यों में तेजी लाने का निर्णय लिया गया। सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने बैठक में लिए गए फैसलों पर सहमति जताते हुए सेवा कार्यों में अपना भरपूूर सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक में प्रांतीय महासचिव विनोद धवन, प्रांतीय महिला संयोजक रम्मी गुप्ता, प्रांतीय महिला अध्यक्ष पूनम नागपाल, सिरसा महिला शाखा अध्यक्ष परमजीत कौर मांडिया, वर्षा जैन, कोषाध्यक्ष रामचन्द्र गुप्ता, प्रांतीय मीडिया सलाहकार राजेन्द्र सपड़ा, संदीप भाटिया, कृष्ण कामरा, बलदेव भूषण, कमल कक्कड़, हिसार शाखा अध्यक्ष विनोद गोयल, गिरिराज शर्मा, संजय सेहरा, विरेन्द्र सोनी के अलावा प्रांतीय पदाधिकारी व शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।

Related posts

मॉडल टाउन में सफाई कर्म योद्धाओं का पुष्पवर्षा से किया स्वागत

‘बिश्नोई समाज संस्कार परीक्षा’ को समाज में मिल रहा अभूतपूर्व समर्थन

Jeewan Aadhar Editor Desk

डा. विजेंद्र धनवंतरी का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Jeewan Aadhar Editor Desk