हिसार

श्याम भक्त कलाकारों ने बिखेरा आवाज का जादू

संकीर्तन ……. भर दे रे श्याम झोली भर दे

हिसार,
सेक्टर 16—17 स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम दीवाने सेवा मंडल की ओर से आयोजित एकादशी संकीर्तन में भारी संख्या में श्रदालु शामिल हुए श्याम भक्त कलाकारों ने अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि समस्त श्रोता श्याम प्रेमी को श्याम रस मे झूमते नजर आए। भजन कलाकारों ने श्री खाटू श्याम जी के चरणों में अपनी हाजरी लगा भर दे श्याम झोली भर दे, जब कोई नहीं आता मेरे श्याम आते हैं, ऐसी मस्ती कहां मिलेगी श्याम नाम संग जी ले, कीर्तन की है रात बाबा, पलके ही पलके बिछाएंगे, जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे आदि भजनों से बाबा की स्तुति का गुणगान किया। कार्यक्रम में सैंकड़ों धर्म प्रेमियों ने शामिल होकर प्रभु का गुणगान किया।

Related posts

हिसार अब सावधानी जरुरी: 16 नए केस मिले कोरोना पॉजिटिव, कांटेक्ट-टू-कांटेक्ट मरीजों की संख्या बढ़ी

भारत विवेकानंद शाखा ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा झंडा, विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk

आल इंडिया रोड़ ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन का तीन दिवसीय 11वां राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू