देश बिहार

बिहार में निकला शिक्षा का दिवाला, 70% छात्र साईंस में फेल

पटना
बिहार एजूकेशन शिक्षा बोर्ड (BSEB) 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही बिहार बोर्ड के एजुकेशन सिस्टम की पोल खुल गई है। रिजल्ट में 12वीं के साइंस स्ट्रीम में 70 फीसदी बच्चे फेल हो गए हैं।
साइंस स्ट्रीम की खुशबू कुमारी ने ओवर ऑल टॉप किया है। खुशबू कुमारी ने 86.2% अंक हासिल किए हैं, जो तीनों स्ट्रीम में सबसे ज्यादा हैं। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में पटना के कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्रियांशु जायसवाल ने टॉप किया है। प्रियांशु ने 81.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। आर्ट्स स्ट्रीम में 82.6% के साथ समस्तीपुर के रमेश कुमार ने टॉप किया है।
हैरानी की बात यह है कि बिहार बोर्ड साइंस स्ट्रीम से परीक्षा देने वाले सिर्फ 30.11% छात्र ही पास हो पाए हैं। वहीं आर्ट्स में 37.13% और कॉमर्स में सबसे ज्यादा 73.76% छात्र पास हुए हैं।
12वीं के परीक्षा परिणामों में बिहार बोर्ड के खराब प्रदर्शन को देखते हुए प्रिंसिपल सेक्रेटरी ऑफ एजुकेशन डिपार्टमेंट आरके महाजन ने कहा कि कड़ाई से कॉपी जांच होने के कारण पास पर्सेंटेज घट गए हैं।

Related posts

सपना चौधरी के कार्यक्रम में जमकर बवाल, 1 की मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk

30 मई से हड़ताल पर जाएंगे बैंक कर्मचारी

4 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरेंगे राहुल गांधी

Jeewan Aadhar Editor Desk