करनाल हरियाणा

करनाल कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग

करनाल
प्रदेश में अपराधियों के हौंसले दिन—प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। कड़ी सुरक्षा वाले स्थानों पर अपराधी सरेआम बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे है। इसी कड़ी में मंगलवार को करनाल कोर्ट परिसर में दनादन गोलियां चली। हमलावरों के निशाने पर फूसगढ़ डबल मर्डर कांड के मुख्य आरोपी नीरज पूनियां था। हमले मेेंं नीरज पूनियां को कोर्ट में पेशी पर लेकर आ रहे 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार कोर्ट में फूसगढ़ डबल मर्डर कांड की आज सुनवाई थी। इसमेंं मुख्यारोपी नीरज पूनियां को जेल से पेशी पर लाया जा रहा था। इस दौरान पहले से मौके की तलाश में बैठे 3 हमलावरों ने अचानक फायरिंग कर दी। ​इस हमले में नीरज तो बाल—बाल बच गया लेकिन 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। तीनों हमलावरों ने मौके से भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते तीनों को पकड़ लिया गया है। तीनों से फिलहाल पूछताछ चल रही है।
क्या है फूसगढ़ डबल मर्डर कांड
आपसी पुरानी रंजिश के चलते नीरज पूनियां ने 21 जनवरी 2013 को फूसगढ़ के अमित की हत्या गोली मारकर कर दी थी। इस केस में अमित का चचेरा भाई नीरज मुख्य गवाह था। इसके चलते 18 दिसंबर 2014 की शाम को करनाल के विकास नगर में दिनदहाडे़ बाइक पर सवार पूनियां ने अन्य अपने दो साथियों के साथ नीरज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके चलते ग्रामीणों ने काफी प्रदर्शन किए और करनाल पुलिस ने नीरज पूनियां पर 5 लाख रूपए का इनाम रखना पड़ा। हत्याओं के इन मामलों में फरवरी 2015 में नीरज पूनिया को गिरफ्तार कर लिया गया था।
नीरज पूनियां के ऊपर कई जिलों में आपराधिक मामले चल रहे है और आज फूसगढ़ डबल मर्डर कांड मामले में कुरुक्षेत्र पुलिस करनाल कोर्ट में लेकर आई थी। सूत्रों के अनुसार हमलावर मृतक अमित और नीरज के ही रिश्तेदार हैं।

Related posts

पंचकूला नगर निगम द्वारा किए गए एक साल के कार्यों की उच्च स्तरीय जांच हो – बजरंग गर्ग

चक्का जाम : हड़ताली कर्मचारियों को लिया हिरासत में, पुलिस के बल प्रयोग में कर्मचारी नेताओं को लगी चोट

विनोद कड़वासरा बने वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) भारत सरकार के वालंटियर सदस्य