सिरसा

सिरसा कोर्ट में चले चाकू, युवक घायल

सिरसा
कोर्ट परिसर में पेशी भुगतने आए एक युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकू से हमला कर युवक को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार, सिरसा की जुनाइल कोर्ट में आज सौरव सिंह
झगड़े के एक मामले में तारीख भुगतने आया था। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के युवक विकास ने अपने 2 साथियों सहित सौरव पर हमला बोल दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल युवक के पिता प्रेम का कहना है कि आज पेशी के दौरान उसके बेटे सौरव पर हमला हो गया। उन्होंने बताया कि जिस युवक ने हमला किया है।उसके साथ उसके बेटे का पुराना झगड़ा था। इसी के चलते उसने आज हमला किया। प्रेम कुमार ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।जांच अधिकारी रनसिंह का कहना है कि हमले का एक आरोपी पकड़ा गया है। वहीं घायल युवक के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

किसान 19 तक करवाएं गेंहू की फसल का पंजीकरण : उपायुक्त

अनेक सेवा कार्यों के साथ मनाया गया अखिल भारतीय सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन

Jeewan Aadhar Editor Desk

तबलीगी जमात के 8 लोगों की रिपोर्ट नेगिटीव, बफर जोन के 1466 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच कर 14 दिन के लिए किया क्वारंटाइन

Jeewan Aadhar Editor Desk