उत्तर प्रदेश देश

चेतावनी : अपनी औकात में रहकर निकले…..

सहारनपुर
जातीय हिंसा और तनाव को सहारनपुर में कम करने के लिए प्रशासन ऐड़ी—चोटी का जोर लगाए हुए है। नेताओं तक को विशेष हिदायतें यहां दी जा रही है। लेकिन इस सबके बीच भीम आर्मी ने एक भड़काऊ बोर्ड लगाया है। भीम आर्मी ने इस बोर्ड की तस्वीर जारी की है। यह नहीं बताया गया है कि यह बोर्ड किस जगह लगा है। सफेद रंग के इस बोर्ड पर नीले रंग से एक तरफ जय भीम, दूसरी तरफ जय भारत लिखा है। बीच में चेतावनी देते हुए लिखा गया है कि आगे एक किलोमीटर पर भीम सेना है, कृपया औकात में रहकर निकलें। पुलिस बोर्ड की तलाश में है।
इस बीच भीम आर्मी के संस्थापक और सहारनपुर हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण का एक और विडियो सामने आया है, जिसमें वह काफी उत्तेजक और चेतावनी भरे लहजे में बोल रहा है और युवाओं को एकजुट रहने की अपील कर रहा है। विडियो मंगलवार देर शाम सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। प्रशासन इस विडियो के तैयार होने की लोकेशन की जानकारी में जुट गया है।

Related posts

सम्पत्ति के लिए बाप को पेड़ से बांध गर्दन काटी, आरोपी बेटा और पुत्रवधु गिरफ्तार

Jeewan Aadhar Editor Desk

निर्दलीय मुस्लिम प्रत्याशी के प्रचार में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

Jeewan Aadhar Editor Desk

सरकारी बाबू बना कामवाली का आशिक, पत्नी ने सिखाया जोरदार सबक

Jeewan Aadhar Editor Desk