हिसार

छेडख़ानी की तो पल झपकते ही मिलेगा करारा जवाब

हिसार
मनचलों को सबक सिखाने के लिए गांव बहबलपुर में बेटियों की पूरी फौज तैयार हो गई है। यह फौज क्षेत्र में लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वालों को करारा देगी। सामाजिक संगठन राह क्लब ने तैयार करवाया है आत्मरक्षा प्रशिक्षित लड़कियों की इस फौज को। दरअसल, राह क्लब प्रत्येक वर्ष एक हजार लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने का काम पिछले काफी समय से करता आ रहा हैं। इस कड़ी में बरवाला के बहबलपुर स्थित हिन्दू सीनियर सकेंडरी स्कूल में 13 गांवों की 152 छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें दुपट्टे से लेकर रोजमर्रा के काम आने वाली वस्तुओं से आत्मसुरक्षा के लिए प्रयोग करने की तकनीक सिखाई गई। प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर डीएसपी जयपाल सिंह ने कहा कि कई बार हालात ऐसे होते हैं कि लडक़ी अकेली होती है और उस समय उसको छेड़छाड़ करने वाले या यौन उत्पीडऩ का प्रयास करने वाले व्यक्ति से अपने आप को बचाना उसके लिए सबसे अहम होता है। ऐसी स्थिति में आत्मसुरक्षा के दांवपेच लड़कियों के काम आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि लड़कियां पहले चरण में ही छेडख़ानी व दूसरे प्रकार की बद्तमीजी के जवाब में चुप्पी तोड़ देती है तो आपराधिक प्रवृति के लोगों का हौसला वहीं समाप्त हो जाएगा।
ये भी पढ़े— सीमा ने छीन ली पुरुषों से उनकी सीट

इस अवसर पर हिन्दू सीनियर सकेंडरी स्कूल के संचालक मास्टर ईश्वर सिंह इसां, कोच रोहताश कुमार, अजीत यादव, धर्मबीर भ्यान, होशियार सिंह भ्यान, मास्टर मैनपाल सोनी, रविन्द्र जागड़ा, कृष्ण कुमार, बलवान सिंह सहित विभिन्न स्कूलों का स्टाफ व राह क्लबों के पदाधिकारीगण व सदस्यगण मौजूद रहे।

Related posts

वन विभाग व हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की विभिन्न सेवाओं व योजनाओं के लाभ के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर : घर में घुसकर पड़ोसन ने पुत्र के साथ मिलकर फोड़ा सिर, मामला दर्ज

पिछली सरकारों ने किसानों के नाम पर सिर्फ वोट बटोरने का काम किया: भाटी