हरियाणा हिसार

अशोक तंवर भी कांग्रेस शासनकाल के निर्णयों की कर रहे है आलोचना—सुभाष बराला


हिसार

पूर्व और वर्तमान सरकार के काम काज करने के तौर-तरीकों में जमीन आसमान का अन्तर है। पूर्व की सरकारों में जहां मुख्यमन्त्री सत्ता दल विधायक के क्षेत्र में ही जनसभा कर विकास कार्यो की घोषणाएं करते थे वहीं वर्तमान सरकार हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति पर मुख्यमन्त्री मनोहर लाल ने गत दो वर्षों के दौरान प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं आयोजित कर करोंडों रूपए के विकास कार्यो की घोषणा की हैं। चाहे संबंधित विधानसभा क्षेत्र में किसी भी राजनैतिक दल का विधायक क्यों हो।
यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने सन्त कबीर छात्रावास के पास आयोजित नलवा हल्के की जनसभा को सम्बोंधित करते हुए कही। सुभाष बराला ने कहा कि मुख्यमन्त्री घोषणा के तहत घोषित किए गए विकास कार्यो को तीव्र गति से अमली जामा पहनानें के लिए मुख्यमन्त्री चण्डीगढ एवं जिला स्तर पर सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यो की समीक्षा कर रहे है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार, भाई-भतीजा वाद खत्म करने व सुशासन स्थापित कर व्यवस्था परिवर्तन करने के लिए बेहतरीन कार्य किया है, जिसके परिणाम जनता के सामने आ रहे है। सरकार बिना भेदभाव के भष्ट्राचार खत्म करने की दिशा में जीरो टोलरैंस नीति पर काम कर रही है। भष्ट्राचार चाहे बड़े स्तर का हो या छोटे स्तर का मामला सामने आने पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पारदर्शिता के साथ शासन चला रही है। अधिकतर जन सेवाएं ऑनलाईन कर दी गई है। इस व्यवस्था से पात्र व्यक्ति को सीधा लाभ मिल रहा है, जहां तक सरकारी नौकरियों की बात है एचसीएस से लेकर नीचले स्तर तक की सरकारियों नौकरियों में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। हजारों लोगेां को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेजी से विकास हो रहे है और इसके लिए प्रदेश सरकार ने सालाना बजट में लगभग दोगुणा बढा कर एक लाख करोड़ से भी अधिक का कर दिया है।
सुभाष बराला ने कहा कि काग्रेंस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी पर आरोप लगाया है कि गुडगांवा में भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी कार्यालय के लिए हुडा से प्लाट लिया है। इस पर उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की सरकार ने यह नीति बनाई गई थी कि कोई भी राजनैतिक दल पार्टी कार्यालय के लिए हुडा में कार्यालय प्लाट के लिए आवेदन कर सकता है। उसी नीति के अनुरूप गुरूग्राम में कार्यालय प्लाट के लिए आवेदन किया था। अशोक तंवर यदि इस नीति की आलोचना कर रहा है तो वह अपनी ही नीतियों को गलत साबित कर रहा है।
सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर नहरी जल प्रबन्धन के क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। प्रदेश भर के वाटर चैनलज, रजवाहों की रिमोडलिंग,लम्बाई बढाने, पक्के करने आदि का कार्य किया जा रहा है। इससे एक ओर जहां नहरी जल रिसाव रूकेगा वहीं अन्तिम छोर तक भी पूरा पानी पहुंचेगा। नलवा विधानसभा क्षेत्र में भी नहरी व पेयजल की कमी है। इस व्यवस्था से इस क्षेत्र में नहरी जल की मात्रा में बढोतरी होगी और क्षेत्र को अधिक पानी मिलेगा।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे है। राष्ट्रीय राजमार्गो की संख्या बढी है। पहले जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 20 किलोमीटर प्रतिदिन निर्माण की योजना थी जो बढा कर 30 किलोमीटर प्रतिदिन कर दिया था। मोदी सरकार ने अब इसे बढाकर सडक निर्माण 70 किलोमीटर प्रतिदिन कर दिया है। इससे देश और प्रदेश में राजमार्गो की संख्या एवं लम्बाई में जबरदस्त बढोतरी हुई है। विकास के लिए विकसित यातायात व्यवस्था का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के कार्यकाल में कोई भी घोटाला अथवा गुंडागर्दी नही है। यदि कोई ऐसा करता है तो उसे किसी भी किमत पर नही बख्शा जाएगा।

Related posts

आए दिन हो रहे बस हादसों के लिए सरकार जिम्मेवार : दलबीर किरमारा

Jeewan Aadhar Editor Desk

ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 8-9 जनवरी को रोडवेज कर्मचारी करेंगे हड़ताल: किरमारा

Jeewan Aadhar Editor Desk

बाल सुधारगृह से 9 बच्चे हुए फरार

Jeewan Aadhar Editor Desk