राजस्थान

दो-दो पत्नियों से था परेशान, चलती कार में जलाकर मार डाला

जालोर,
राजस्थान के जालोर में एक कार हादसे में दो महिलाओं की मौत का सच जब सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया। पुलिस ने 24 घंटे बाद इस मामले का खुलासा करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया, जो कोई और नहीं बल्कि दोनों महिलाओं का पति है।

जालोर के सेसावा सरहद में मंगलवार को एक कार में आग लगने की घटना हुई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और महज 24 घंटे में ही इस केस का खुलासा कर दिया। पुलिस ने शक आधार पर मृतकाओं के पति से गहन पूछताछ की तो मामला खुल गया। जीवन आधार प्रतियोगिता में भाग ले और जीते नकद उपहार

पुलिस ने इस की जांच शुरू करने के साथ ही चश्मदीदों के बयान दर्ज किए। उसी की वजह से पुलिस को दोनों महिलाओं के पति दीपाराम पर ही शक हुआ और पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

दरअसल, सेसावा सरहद में मंगलवार की दोपहर चलती कार में आग लगने से दो महिलाएं जिंदा जल गईं थी। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस के अनुसार सेसावा निवासी दीपाराम अपनी दो पत्नियों मालूदेवी (28) और दरियादेवी (25) के साथ अस्पताल में इलाज करवाकर वापस घर लौट रहा था।

इसी दौरान रास्ते में अचानक कार में आग लग गई। दीपाराम कार से उतर गया और पीछे का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और उसमें बैठी उसकी दोनों पत्नियों की जिंदा जल जाने से मौत हो गई।
पार्ट टाइम नौकरी की तलाश है..तो यहां क्लिक करे।

दीपाराम की पहली पत्नी की दिमागी हालत सही नहीं थी। इस कारण उसने बच्चों की जिम्मेदारी के चलते दूसरी शादी की थी और शादी के बाद से वह परेशान था। इसी के चलते आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। वह घटना के बाद पुलिस को भी गुमराह करता रहा।

दीपाराम गुजरात में कमठे का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। पहली पत्नी मालूदेवी से उसको एक बच्चा था। दूसरी शादी के बाद दरियादेवी से एक बच्चा और एक बच्ची और हुई। ऐसे में दोनों की एक साथ मौत के बाद इन तीनों मासूमों की जिम्मेदारी उस पर आ गई है।
जीवन आधार न्यूज पोर्टल के पत्रकार बनो और आकर्षक वेतन व अन्य सुविधा के हकदार बनो..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
जालौर के एसपी विकास शर्मा के मुताबिक दीपाराम के दोनों पत्नियों से कुल तीन संतानें हैं। इनमें से एक सात साल का बेटा है, जो सबसे बड़ा है। वहीं एक तीन साल और एक साल भर की दूधमुंही बच्ची है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बिना मां के इन बच्चों की देखभाल का जिम्मा अब कौन सम्भालेगा।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

बिश्नोई समाज में अब 16 की बजाय 12 दिन का होगा शोक,संरक्षक कुलदीप बिश्नोई ने मुकाम मेले में की घोषणा

Jeewan Aadhar Editor Desk

नौकरी का विज्ञापन देकर 3 हजार बेरोजगारों से हड़प लिए 80 लाख रुपए

Jeewan Aadhar Editor Desk

राजा भैया के पिता साढ़े ग्यारह लाख की नगदी सहित हिरासत में

Jeewan Aadhar Editor Desk