हिसार

संदिग्ध अवस्था में विवाहिता हुई लापता

आदमपुर,
जवाहर नगर से एक विवाहिता के संदिग्ध अवस्था में लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के भिरानी थाना के अंतर्गत आने वाले गांव जोगीवाला निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसके भाई बलवंत ने अपनी पुत्री सुमित की शादी 7 मई 2017 को आदमपुर जवाहर नगर निवासी धर्मपाल के साथ की थी।
शादी के 1 माह बाद ही उनमें अनबन रहने लगी जिसको लेकर 1-2 बार उनकी पंचायत भी हुई। धर्मपाल ने बताया कि वे लोग उनकी पुत्री सुमित के साथ मारपीट करते थे। 1 माह पहले ही पंचायती समझौता करने के बाद वे सुमित को अपने घर लेकर आये थे। धर्मपाल ने बताया कि 19 दिसम्बर को सुबह करीब 9 बजे उनके दामाद धर्मपाल का फोन आया कि आपकी पुत्री सुबह 6 बजे से घर से गायब है। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी काफी तालाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने धर्मपाल की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तालाश शुरू कर दी है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

शर्मा परिवार ने घर में पौधा लगाकर पार्क को भेंट किया

कोरोना संक्रमित हवालाती कोविड केयर सेंटर से फरार

एचएसईबी वर्कर्स यूनियन ने किया रोष प्रदर्शन, अधीक्षक अभियंता ने दिया बातचीत का निमंत्रण

Jeewan Aadhar Editor Desk