हिसार

मां को मामा के घर छोड़ने आए बिक्रम की मौत

हिसार
नजदीकी गांव बनभौरी निवासी 18 वर्षीय विक्रम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंलवार को उसका शव घोड़ा फार्म के समीप रेलवे फाटक पर मिला। पुलिस ने परिजनों को फोन कर जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य हस्पताल लाए। जानकारी के अनुसार मृतक सोमवार रात अपनी मां को मंगाली गांव में अपने मामा के घर छोड़कर घर से निकला था। मृतक के पिता गुलाब सिंह ने बेटे की हत्या का शक जताया है। मृतक जिले के गांव भनभौरी का रहने वाला था और कुछ समय पहले परिवार में हुए किसी विवाद के चलते वो मंगाली गांव में अपने मामा के घर रहने लगा था। इसी के चलते पिता ने अपने परिवार के सदस्यों पर ही हत्या का शक जताया है।

Related posts

ऐन मौके पर जीएम ने की बातचीत, टल गया घेराव

पिछड़ा वर्ग में शामिल होने के लिए बिश्नोई समाज का सर्वेक्षण कार्य शुरू

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार : शादी का झांसा देकर रक्षा मंत्रालय के स्टेनोग्राफर ने किया बीएड छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी का फोन बंद

Jeewan Aadhar Editor Desk