हिसार

बुरी नजर वाले तेरा ईलाज बरवाला पुलिस

बरवाला
विवाहिता पर बुरी नजर रखने वाले युवक पर बरवाला डीएसपी ने कड़ा संज्ञान लिया है। गांव खरकड़ा की एक विवाहिता पर गांव एक युवक की बुरी नजर थी। पिछले एक माह से वह उसके साथ छेड़छाड़ भी कर रहा था। महिला ने उसे कई बार समझाने की कोशिश की। लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो महिला ने उसे डांटा भी। लेकिन इसके बाद युवक ने पीछा छोड़ने के स्थान पर महिला को और अधिक तंग करना शुरु कर दिया। लगातार पीछा करने लगा और चिल्ला—चिल्लाकर मोबाइल नंबर मांगने लगा। युवक की हरकतों से परेशान होकर विवाहिता अपने पति के साथ बरवाला के डीएसपी जयपाल सिंह के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। डीएसपी जयपाल सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बरवाला के थाना प्रभारी को आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच करने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति बुरी नजर रखने वालों के खिलाफ बरवाला पुलिस विशेष अभियान चलाए हुए है, यदि उन्हें महिला के प्रति अपराध की जरा भी भनक लगती है तो आरोपी पर सख्त कार्रवाई करते है।

Related posts

रोडवेज हड़ताल जारी, हर विभाग में रही हड़ताल-भूना में कर्मचारियों पर लाठीचार्ज व पानी की बौछारें छोडऩे की निंदा

जब तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक धरना रहेगा जारी : यूनियन

कार्यकर्ता परिवार पहचान पत्र योजना के बारे में विशेष अभियान चलाकर नागरिकों को जागरूक करें : डॉ. कमल गुप्ता

Jeewan Aadhar Editor Desk