हिसार

आदमपुर में भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन, 31 युवाओं को मिला पद

आदमपुर,
भाजपा युवा मोर्चा आदमपुर इकाई की एक बैठक पी.डब्ल्यू.डी. विश्राम गृह में मंडल अध्यक्ष पवन जैन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद आदमपुर युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 31 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई गई। जिसमें आदमपुर के सुभाष बोस व दड़ौली के आनंद डूडी को महामंत्री, सदलपुर के कुलदीप हिंदुस्तानी, आदमपुर के मयंक धमीजा, जवाहर नगर के रविंद्र नामदेव, गांव आदमपुर के अजीत ज्याणी, चूली खुर्द के मलकीत खटक व खासा महाजन के विनोद गोदारा को उपाध्यक्ष बनाया गया।

इसके अतिरिक्त गांव सांरगपुर के सुमित खदाव, भाणा के शिवम कुमार, चूली बागडिय़ान के अनिल कुमार, खैरमपुर के मनोज सांखला व खारा बरवाला के संदीप कुल्डिय़ा को सचिव, चंद्रमोहन गोयल को कोषाध्यक्ष, पंकज लखेरा को मीडिया सचिव व चूली खुर्द के विजेंद्र को मीडिया सहसचिव नियुक्त किया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में कुलदीप यादव, मनोज गर्ग, खेमचंद, मनोज बिश्नोई, पवन छिंपा, विनोद रोहिल्ला, सोनू, प्रेम खटक, लक्ष्मीनारायण सुथार, संदीप कुमार, अमन, जोगेंद्र बिश्नोई, विनोद सैन, सुशील को शामिल किया गया है। जैन ने बताया कि जल्द ही मंडल के 16 गांवों में बूथ स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

आदमपुर : आनलाइन हुआ इंटर्व्यू और पढ़ते—पढ़ते ही 4 विद्यार्थियों को मिल गई जॉब

बुधवार को भी आयेगी बारिश!

पहले हंगामा किया..पुलिस थाने में लेकर पहुंची तो पंचायती माफीनामे पर आ गए चाचा—भतीजा

Jeewan Aadhar Editor Desk