फतेहाबाद

दुर्घटना या आत्महत्या..संशय बरकरार

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
मंगलवार दोपहर खाबड़ा कलां रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति रेवाड़ी से बठिंडा जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से व्यक्ति का शरीर दो हिस्सों में कट गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
मौके पर पहुंची सिरसा रेलवे पुलिस जांच कर रही है कि यह मामला दुर्घटना है या आत्महत्या का। पुलिस जांच अधिकारी के अनुसार मृतक के बारे छानबीन चल रही थी। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पहचान होने के बाद ही पता चल पायेगा कि मामला आत्महत्या का है या दुर्घटना का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस के अनुसार पहनावा के अनुसार मृतक ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाला लग रहा है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

जिला व उपमंडल पर राष्ट्रीय लोक अदालत 10 अप्रैल को : सीजेएम पारीक

Jeewan Aadhar Editor Desk

मंडलायुक्त विनय सिंह ने जगनणना कार्य की बैठक लेकर समीक्षा की

Jeewan Aadhar Editor Desk

पार्किंग ठेकेदार पर 10 हजार रुपये किराया मांगने और किराया न देने पर सामान जब्त करने का आरोप