हिसार

2 दिन और रहेगी ठंड, कोहरे की संभावना

हिसार (कुलश्रेष्ठ)
शीत लहर और बादलवाही ने शहर के मौसम का मिजाज एकदम ठंडा हो गया है। इसका मुख्य कारण दिन और रात के तापमान का अंतर घटकर 9 डिग्री सेल्सियस रह गया है। हालांकि ठंडी हवाओं के चलने से कोहरे का असर सुबह करीबन दस बजे तक ही रहा।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले दो दिन मेें बादलवाही तो छटने की उम्मीद है, मगर न्यूनतम तापमान में गिरावट आना और घना कोहरा छाने की संभावनाएं अधिक है। बीती रात का तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य था, मगर आज दोपहर तक का तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस आंका गया, जोकि सामान्य से करीबन 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

जैन साधुओं के बिना आईडी प्रूफ के लगेगी वैक्सीन

पर्यावरण में 22% कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा मे बढ़ोतरी हुई

गौपुत्र सेना ने भूना में गायों से भरा ट्रक पकड़ा