अंबाला हरियाणा

बारात के निकले 3 युवकों की दर्दनाक मौत..क्षेत्र में शोक की लहर

अम्बाला,
नारायणगढ़-सढौरा मार्ग पर गांव गधौली से 1 किलोमीटर दूर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों गधौली से यमुनानगर के थाना छप्पर में बारात के लिए निकले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

घटना बुधवार सुबह 7 बजे की है। यमुनानगर के बिलासपुर के रहने वाले लवली (20), बबलू (17) और मोहाली के सिखा बसी गांव का गुरविंद्र (22) गधौली गांव में शादी में आए हुए थे।
गधौली से यमुनानगर के थाना छप्पर में बारात जानी थी। बुधवार सुबह ये तीनों युवक बारात के लिए निकले थे। वे गधौली से महज 1 किलोमीटर दूर ही चले थे कि उसकी कार की टक्कर सामने से आ रहे एक ट्रक से हो गई। इस टक्कर के बाद तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया। इसकी वजह से युवकों के शव कार के अंदर ही फंस गए। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद डेढ़ घंटे में निकाला गया। घटना के बाद से शादी के माहौल में मातम छा गया।
नारायणगढ़ थाना के एसएचओ यशदीप सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक फरार है।मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नारायणगढ़ के सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

अव्यवस्था पर नगरपालिका सचिव को कोर्ट ने किया तलब

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रदेश में अब 11 बजे तक बिकेगी शराब

सरकार ने हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के 7 गैर सरकारी सदस्य किए नियुक्त