दुनिया

दुबई में श्रीदेवी का पोस्टमार्टम पूरा, आज मुंबई लाया जाएगा पार्थिव शरीर

नई दिल्ली,
बॉलीवुड की सबसे पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी का शनिवार रात दुबई में निधन के बाद अब तक उनका शव परिवार को नहीं मिला है। कानूनी औपचारिकताओं के चलते ये देरी हुई है। हालांकि, शव का पोस्टमार्टम पूरा कर लिया गया है। जिसके बाद ये उम्मीद जताई जा रही है कि आज श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा। जहां अंतिम संस्कार होना है।

श्रीदेवी के पति बोनी कपूर के प्रवक्ता ने भी रविवार देर रात इस संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया है कि दिवंगत श्रीदेवी का शव सोमवार को भारत आ जाएगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

वहीं, दुबई के अखबार खलीज टाइम्स के अनुसार, ‘पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन इसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।’ सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद श्रीदेवी का शव उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा। जिसके बाद मुंबई लाकर उनका अंतिम संस्कार होगा।

ये है पूरी प्रक्रिया

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद शव को वापस भेजने की तैयारी की जाएगी। जिसमें करीब 90 मिनट का वक्त लगता है। इसके तहत पुलिस मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करेगी। बाद में दुबई में भारतीय कांसुलेट पासपोर्ट रद्द करेगा। इमिग्रेशन विभाग अपनी प्रक्रियाएं पूरी करेगा। सरकारी वकील शव सौंपने के लिए इजाजत देगा। इसके बाद प्राइवेट प्लेन के जरिए श्रीदेवी का शव भारत लाया जाएगा।

मुंबई में इंतजार

शनिवार रात से ही मुंबई में मौजूद श्रीदेवी के फैंस और तमाम बॉलीवुड कलाकार उनके अंतिम दर्शन का इंतजार कर रहे हैं। रविवार दिनभर बोनी कपूर के भाई अनिल कपूर के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। बॉलीवुड से लेकर खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने अनिल के घर पहुंचकर परिवार के दुख-दर्द को बांटा। रविवार रात साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी मुंबई पहुंच गए।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

वाह रे कानून! लाश को फांसी पर लटकाया

Jeewan Aadhar Editor Desk

GSLV मार्क-3 : विश्व में होगा अब भारत का दबदबा

कोरोना का कहर : न्यूयॉर्क में 24 घंटे में हुई 100 लोगों की मौत