हिसार

भगाना में भी नहीं बनी बात, जाटों ने किया धरना स्थगित—फाग के बाद होगा धरने का ऐलान

हिसार,
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के हवासिंह सांगवान गुट की ओर मंगलवार को भगाना में बस स्टैंड पर शुरु किया धरना बुधवार को स्थगित कर दिया। हवासिंह सांगवान ने कहा कि अब धरना फाग के बाद शुरु किया जाएगा। धरना रोहतक, भिवानी, झज्जर, जींद, हिसार में एक साथ शुरु किया जाएगा। हालांकि अभी धरने के लिए तारीख और जगह तय नहीं की है।

इससे पहले बीते दो दिनों में सांगवान गुट धरना न दे सके इसके लिए पुलिस पीछा करती नजर आई। सोमवार को रामायण ट्रैक के पास पुलिस ने खेत में धरने की जगह पानी भरवा दिया तो वहीं मंगलवार को भगाना जाने वाले रोड पर पुलिस ने तीन नाके लगाकर क्षेत्र को छावनी की तरह बना दिया था।
इसके बाद हवासिंह सांगवान ने बुधवार को ग्रामीणों से सहयोग मांगते हुए धरने के लिए जमीन देने की अपील की थी। लेकिन भगाना में ग्रामीणोें ने उनका सहयोग नहीं किया। धरने पर भी काफी कम संख्या में लोग आ रहे थे। इसके चलते उन्हें धरना स्थगित करना पड़ा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आदमपुर में बुकिंग के 15 दिन बाद भी नही मिल रहा सिलैंडर

मां भ्रामरी देवी बनभोरी ट्रस्ट ने डिप्टी स्पीकर की देखरेख में बांटा जरूरतमंदों को राशन

पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिïगत पौधारोपण जरूरी : उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk