हिसार

पिता व भाई की याद में जाट स्कूल में कमरा निर्माण के लिए रखी नींव राजकुमार सलेमगढ

हिसार,
गांव सलेमगढ निवासी बैनीवाल परिवार के दलेल सिंह, जोगिंदर सिंह, नरवीर बैनीवाल व आॅल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन जिला हिसार के प्रधान राजकुमार सलेमगढ़ सहित चारों भाईयों ने अपने स्वर्गीय पिता भरत सिंह बैनीवाल एवं स्वर्गीय भाई सतबीर सिंह बैनीवाल की याद में मंगलवार को जाट स्कूल हिसार में कमरा बनवाने के लिए नींव रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जाट शिक्षण संस्था के प्रधान सतपाल सिंह (पालू) ने की।
उन्होंने बैनीवाल परिवार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से ही हम अपने परिजनों की याद को लंबे समय तक जीवंत रख सकते हैं। यह अन्य लोगों के लिए भी एक प्रेरणा का कार्य करेगा। कार्यक्रम के दौरान विधिवत रूप से नींव रखते हुए कमरा बनवाने का कार्य शुरू कराया गया। इस अवसर पर उप प्रधान अजमेर ढांडा, अजय खंरीटा, पूनीत भल्ला, दलजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्राचार्या सुषमा गोदारा सहित अनेक पदाधिकारी व स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

अब किसानों को और अधिक आसानी से मिल सकेगा सरसों की उन्नत किस्म आरएच 725 का बीज

Jeewan Aadhar Editor Desk

जस्टिस फॉर गुड़िया : पुलिस कप्तान ने पत्रकारवार्ता में संशय रखा बरकरार

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर : हत्या की कोशिश…सस्पेंस..इंटरनेट कॉल..काफी फिल्मी हैं—ये क्राइम स्टोरी