हिसार

शिकारियों ने गोली मार कर किया नील गाय और जंगली सुअर का शिकार

आदमपुर (अग्रवाल)
गांव ठसका के पास गुरुवार को केंद्रीय कृषि फार्म में शिकारियों ने गोली चलाकर नील गाय और जंगली सुअर का शिकार कर डाला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की सतर्कता के चलते 3 शिकारी मौके पर रंगे हाथों पकड़े गए और उनसे पशुओं के शव बरामद किए। हालांकि शिकारियों के कब्जे से हथियार के रूप में केवल तेजधारनूमा चाकू बरामद किया है मौके से बंदूक या अन्य हथियार बरामद नही हो सका है। लेकिन मृत पशुओं के शरीर पर मिले निशान से अंदेशा है कि कोई नाली नुमा में बंदूक में बारुद डालकर शिकार किया गया है।

जानकारी के अनुसार गांव ठसका के अशोक कुमार बिश्नोई ने सूचना दी कि फार्म में कुछ शिकारियों ने नील गाय व जंगली सुअर का शिकार कर डाला और ग्रामीणों ने मौके पर शिकारियों को पकड़ रखा है। सूचना मिलते है वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक रामेश्वर दास, उपनिरीक्षक दिनेश जांगड़ा व वन रक्षक सुमेर सिंह, आदमपुर जीव रक्षा समिति के प्रधान कृष्ण राड़ व उपप्रधान विनोद मलापुर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम के लिए मैडीकल बोर्ड का गठन किया गया जिसमें गांव ठसका के वैटरनरी सर्जन डा.मनीष यादव व चिकनवास के वैटरनरी सर्जन डा.संजय कुमार ने दोनों पशुओं के शव का परीक्षण किया। घटना से स्पष्ट है कि नीलगाय व जंगली सुअर का शिकार उनके मांस के लिए ही किया गया। विभाग के उपनिरीक्षक दिनेश जांगड़ा ने बताया कि शिकारी नियाणा निवासी कृष्ण, लाडवा निवासी रणजीत व खेड़ी बर्की निवासी बीरु को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972, धारा 9, 39, 51 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल शिकारियों से पूछताछ की जा रही है कि उनके गिरोह में कितने लोग है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

हमें जात-पात से उठकर हर जीव से प्रेम करना चाहिए : देसराज सिंह

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर में तहसील की घेराबंदी करके गरजे किसान, तहसीलदार से मांगा जवाब

Jeewan Aadhar Editor Desk

12 दिसंबर को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk