हिसार

रिटायर्ड कर्मचारी मांगों बारे कुलपति से मिलेंगे

हिसार,
हरियाणा कृषि विवि. एवं लुवास विश्वविद्यालय रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक आज वेटर्नरी कालेज केंटीन में अशोक अठवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सुदर्शन मिनोचा ने किया। बैठक में संघ की मैंबरशिप बढ़ाने व विश्वविद्यालय प्रशासन से मिलकर रिटायर्ड कर्मचारियों की सभी लंबित मांगों को लागू करवाने का फैसला लिया गया। इस बारे में शीघ्र ही एक ज्ञापन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज को दिया जाएगा।
मुख्य मांगों में मेडिकल कैशलेस सुविधा, अस्पताल में भर्ती होने पर सभी बीमारियों पर कैशलेस मैडिकल सुविधा बिना शर्त लागू करने, मेडिकल भत्ता 3000 रुपये मासिक करने, कम्यूटेशन की रिकवरी 15 वर्ष 12 प्रतिशत ब्याज की गणना करने की बजाये 4 प्रतिशत ब्याज लगाकर 8 वर्ष करने, पैंशन पर इंकम टैक्स न लगाने और टैक्स में छूट 8 लाख रुपए तक बढ़ाने, वर्ष 2021 से लागू एलटीसी की सुविधा सभी रिटायर्ड कर्मचारियों को देने, फैमिली पैंशनर को भी एलटीसी देने, न्यूनतम पेंशन न्यूनतम वेतन के समान 18 हजार रुपये देने, कोरोना काल के दौरान मंहगाई भत्ते की रोकी गई सभी किश्तें व बकाया राशि जुलाई माह के वेतन के साथ देने की मांगे प्रमुख है।
बैठक में कोरोना काल के दौरान दिवंगत हुए कर्मचारी नेता आरसी जग्गा व अन्य कर्मचारियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। यह भी फैसला लिया गया कि 30 जून को जाट धर्मशाला में सुबह 10 बजे दिवंगत नेता आरसी जग्गा व अन्य दिवंगत साथियों की याद में होने वाली शोक सभा में विश्विद्यालय के सभी कर्मचारी भी शामिल होंगे। बैठक में सुदर्शन मिनोचा, चंदगीराम, रामफल शर्मा, रमेश ठकराल, जगदीश चन्द्र मल्होत्रा, रामलाल, मोहनलाल चावला व जे.सी. पाल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

संतो का अपमान बर्दाश्त नही किया जाएगा : भूपेंद्र राघव

रिटायर्ड कर्मचारियों ने जोरदार नारे लगाकर किया रोष प्रदर्शन

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार जिले में कोरोना के 4 नये मामले सामने आए, जनता में बढ़ी चिंता

Jeewan Aadhar Editor Desk