हरियाणा हिसार

बालसमंद में फायरिंग कर मांगी 1 करोड़ रुपए की फिरौती

हिसार।
गांव बालसमंद में रविवार देर शाम दो बाइक पर आए 6 बदमाशों ने आईओसी के पेट्रोल पंप पर फायरिंग की। फायरिंग का उद्देश्य दहशत फैलाना बताया जा रहा है। पंप के मालिक रविकुमार के अनुसार फायरिंग कर रहे युवकों ने इस दौरान चिल्ला—चिल्लाकर उससे एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी और न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बदमाशों ने इस दौरान 9 फायर किए। एक गोली सीधी प्रबंधक की सीट के ठीक उपर लगी है।
चौकान्ने वाली बात तो यह है कि बालसमंद में जिस स्थान पर फायरिंग हुई है, वहां से पुलिस चौकी कुछ कदमोंं की ही दूरी पर है। इससे साफ है कि बालसमंद में एकबार फिर से अपराध पुलिस से बेखौफ होकर सिर उठाने लगा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और क्षेत्र में घेराबंदी करवा दी है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है।
कई युवा जा चुके है अपराध के दलदल में
बालसमंद गांव से कई युवा अपराध के दलदल में जा चुके हैं। इनमें से कई अभी जेल में है तथा कई जेल से बाहर आकर बदमाशी छोड़कर अमन की जिंदगी जी रहे है। हिसार के आईजी रहे ओपी सिंह ने यहां के युवाओं को अपराध के स्थान पर शिक्षा से जुड़ने के लिए अनेक कार्यक्रम किए थे और ग्रामीणों को 10 साल में एक आईएएस या आईपीएस देने का चेलेंज भी दिया था। उस समय युवाओं के जोश से लगने लगा था कि बालसमंद से अब अपराध की छाया सदा के लिए समाप्त हो गई है।

Related posts

महाप्रबंधक ने दिया कर्मचारियों की सभी समस्याओं का एक सप्ताह के अंदर समाधान करने का आश्वासन

डाबड़ा चौक व आधार अस्पताल चौक पर लगेंगी ट्रेफिक लाइटें

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रदीप घरोंडा बने काजला खाप के प्रदेशाध्यक्ष

Jeewan Aadhar Editor Desk