फतेहाबाद

आढ़ती ने की अन्नदाता किसान से गेंहू में ‘लूट’

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
जिले की भट्टू अनाज मंडी में किसानों से गेहूं खरीद के नाम पर सरेआम ‘लूट’ का मामला सामने आया है। आढ़ती किसानों से प्रति बैग ढ़ाई किलोग्राम ज्यादा गेहूं लेकर प्रति क्विंटल करीब 87 रुपए की चपत लगा रहा था।

किसानों ने इस मामले की शिकायत मार्केट कमेटी के सचिव से की। शिकायत मिलने सचिव अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और सभी बैग को दोबारा से तुलाई करवाई तो किसानों के आरोप सही पाए गए। इसके बाद मार्केट कमेटी के सचिव ने तुरंत प्रभाव से आढ़ती की फर्म का लाइसेंस रद्द कर दिया।
वहीं किसानों द्वारा मामले की शिकायत भट्टू थाने में दी गई। पुलिस ने भी शिकायत मिलने पर फर्म के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पॉलिथीन रोकथाम अभियान महज खानापूर्ति, ना शासन गंभीर ना प्रशासन कर रहा ठोस कार्रवाई

सफाई कर्मचारी हुए उग्र, चैयरमेन दर्शन नागपाल व उनके समर्थक से की धक्का—मुक्की

उपायुक्त उवाच—बैंकर्स गरीब परिवारों को विशेष महत्व दें