हिसार

अनुभवहीन सरकार व्यापारियों को बर्बाद करने पर तूली— सम्पत सिंह

आदमपुर (अग्रवाल)
पूर्व वित्तमंत्री प्रो. सम्पत सिंह ने आदमपुर में जाकर व्यापारियों के धरने को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार की अनुभवहीनता के कारण आज प्रत्येक वर्ग परेशान और हताश है। आज तक के इतिहास में कभी भी प्रदेश में सभी अनाज मंडियां एकसाथ बंद नहीं हुई लेकिन इस सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण गेहूं के सीजन के बीच शनिवार से लगातार सभी अनाज मंडियां बंद है। शांतिप्रिय व्यापारी आज प्रदर्शन और धरने पर बैठने को विवश हुआ है। ये सीधे तौर पर सरकार की नकामी है।

भाजपा व्यापार विरोधी
केंद्र की सत्ता में विराजमान भाजपा सरकार ने पहले नोटबंदी करके व्यापार जगत को ठप्प किया। इसके बाद जीएसटी लगाकर व्यापार को मिट्टी में मिलाने का काम किया। अब केंद्र से एक कदम आगे बढ़कर प्रदेश की भाजपा सरकार ने व्यापार और व्यापारियों को समाप्त करने की दिशा में कदम रखा है। पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि भाजपा छोटे व्यापार को समाप्त करके देशभर में कुछ घरानों का राज स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है। इसकी शुरुआत आढ़तियों को समाप्त करने की साजिश के तहत भाजपा कर चुकी है।

पहले हरियाणा जलाया—अब बर्बाद करने पर तुले
पूर्व वित्तमंत्री सम्पत सिंह ने कहा भाजपा की नीतियां लड़वाने की रही है। इनकी सोच साम्प्रदायिकता के ईर्द—गिर्द रहती है। शांतिप्रिय हरियाणा को भाजपा ने 3—3 बार जलवाने का काम किया। प्रदेश के 2 समुदायों के एक—दूसरे का विरोधी बनाकर अशांति और भय का महौल कायम करने का प्रयास किया। अब व्यापारियों और किसानों के बीच दूरी पैदा करने की साजिश रची जा रही है। यदि ये साजिश सिरे चढ़ती है तो निश्चिततौर पर हरियाणा बर्बाद हो जायेगा। उन्होंने कहा सदियों से किसान और व्यापारी के बीच पारिवारिक रिश्ते रहे है लेकिन अब भाजपा पैसों के बल पर दोनों के रिश्ते समाप्त करने की स्क्रिप्ट लिख रही है।

अधिकारियों को चेतावनी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सम्पत सिंह ने आदमपुर में व्यापारियों को धमकाने वाले अधिकारियों को चेताया कि वे सरकार के इशारे पर तंग करना बंद कर दे। उन्होंने कहा ​भाजपा आज डूबता हुआ जहाज है। आने वाला समय कांग्रेस का है। कांग्रेस ऐसे अधिकारियों से मूल के साथ—साथ ब्याज का हिसाब लेना भी जानती है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी वर्ग अपने आकाओं के इशारे पर भ्रष्टाचार को फैलाकर व्यापारियों को भयभीत करने का काम रहे है, उन्हें याद रखना चाहिए कि जेल ऐसे ही लोगों के लिए बनी हुई है। सत्ता परिवर्तन के बाद पाई—पाई का हिसाब लिया जायेगा और भ्रष्टाचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।

किसान—मजदूर भी परेशान
प्रो. सम्पत सिंह ने कहा भाजपा के शासन में व्यापारी वर्ग बर्बाद हुआ है तो किसान और मजदूरों का भी जमकर शोषण हुआ है। सरसों और गेहूूं की खरीद तक सरकार नहीं कर पा रही। ऐसे में किसानों का ध्यान भटकाने के लिए नित नई—नई योजनाओं की घोषणा कर देती है जबकि सच्चाई ये है कि इनकी एक भी योजना आज तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। किसानों से न तो सरसों ढ़ंग से खरीदी जा रही है और ना ही गेहूं। भावांतर योजना के तहत बड़े—बड़े सपने दिखाने वाली भाजपा ​आज किसानों के टमाटर नहीं खरीद रही। कुल मिलाकर ये सरकार जमुलेबाजी की है। आने वाले चुनावों में भाजपा के मुखिया और सेनापति कोई भी अपनी जमानत तक नहीं बचा पायेगा।

हुआ जोरदार स्वागत
इससे पहले धरने पर पहुंचने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पूर्व वित्तमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान व्यापार मंडल ने आदमपुर अनाज मंडी में चल रही अंधेरगर्दी से अवगत करवाते हुए व्यापारियों को दी जाने वाली धमकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

ज्ञान को अपडेट रखें व ईमानदारी से कर्तव्य निभाएं प्रतिभागी : केपी

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर में तीसरे श्रीगणेश महोत्सव का शुभारंभ 13 से

Jeewan Aadhar Editor Desk

अपनी स्वर्गीय धर्मपत्नी की याद में 2100 पौधे लगवाकर श्रद्धांजलि देंगे पृथ्वी सिंह गिला