फतेहाबाद

स्वार्थ सिद्धि के लिए देश और समाज को तोड़ने वाले दलों की हकीकत को समझना होगा : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

टोहाना (नवल सिंह)
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने कहा है कि हम सभी को ऐसे दलों की भावना को समझना होगा जो अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए देश और समाज को तोड़ने के कार्य में लगे हैं। वे शनिवार को गाँव समैण में माँ भारती सेवा समिति एवं भगवान परशुराम ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित मूर्ति स्थापना कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि के सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद जनरल डी पी वत्स, हरियाणा वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के चैयरमैन श्रीनिवास गोयल, हरियाणा किसान आयोग के चैयरमैन डॉ रमेश यादव, महिला विकास निगम की चेयरपर्सन रेणु शर्मा व चैयरमैन रिंकू मान भी विशेष रूप से मौजूद थे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने माँ भारती सेवा समिति एवं भगवान परशुराम ब्राह्मण सभा को विभिन्न सामाजिक कार्यों हेतु 15 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमें हिन्दुत्व व राष्ट्रीयता के पथ पर चलते हुए जात-पात जैसी चीजों से उपर उठना होगा। विधायक बराला ने कहा कि मुगल व अंग्रेजो के शासन में भारत जैसे देश को अलग-अलग टुकड़ो में बांटने का प्रयास किया गया, जिससे पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करने वाले हमारे देश मे भी जाति व्यवस्था घर कर गई।

उन्होंने कहा अंधविश्वास, गरीबी व अनपढ़ता का लाभ उठाकर हिंदुओ का धर्मांतरण किया गया, जो कि बड़े ही दुर्भाग्य की बात है। भगवान परशुराम के वंशज इसे स्वीकार नही कर सकते। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी हिन्दुत्व व राष्ट्रीयता का अलख जगाकर ऐसी ताकतों को करारा जवाब दे रही है। अपने सम्बोधन में प्रदेशाध्यक्ष बराला ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के चलते भारतवर्ष फिर से विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। 21 जून को यूएनओ से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करवाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दूरदर्शी सोच का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सांसद जनरल डी पी वत्स ने कहा कि भगवान परशुराम त्रेता युग ब्रह्मक्षत्रिय थे और उन्हें भगवान विष्णु का छठा अवतार भी कहा जाता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे भगवान परशुराम की जयंती को जाति, रंग, भेद और धर्म से ऊपर उठकर मिलजुलकर मनाएं, क्योंकि भगवान परशुराम किसी समाज विशेष के न होकर सर्वसमाज के लिए प्रेरणा के स्रोत थे। इस दौरान क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी व ब्राह्मण सभा के सरंक्षक कृष्ण प्रभाकर ने भी जर्मनी से टेलीफोन के माध्यम से कार्यक्रम में अपना संदेश दिया।

मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में डीएसपी जोगेंदर शर्मा, सतपाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, हरिराम दीक्षित, विक्रम शर्मा, पूजा शर्मा, सीमा शर्मा, निजी सचिव कृष्ण नैन, जयदीप बराला, जिलेसिंह बराला, डीआरओ बिजेंद्र भारद्वाज, चेयरमैन सरदारी लाल, वेद जांगड़ा, धर्मवीर गर्ग, नगर पार्षद रामदेव शर्मा, योगेंद्र शर्मा, हरिश शर्मा, सोमदत्त शर्मा, रणधीर शर्मा, सुभाष शर्मा, खुशबू शर्मा, सतीश शर्मा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए ब्राह्मण सभाओ के प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्तिथ थे।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

जिला में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर बैठक आयोजित, सीएमओ ने जारी की एडवाइजरी

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक रहने की जरूरत : उपायुक्त

पुलिस नींद में सोती रही..महिला आरोपी हुई थाना से फरार