हिसार

ब्राह्मण समाज के खिलाफ प्रश्र पूछने वाले के खिलाफ उतरी खाप: सुदेश चौधरी

हिसार,
सतरोल खाप की महिला अध्यक्ष सुदेश चौधरी व खाप के महासचिव रणबीर सिंह लोहान ने आज एक संयुक्त बयान जारी कर इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की है कि नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा में ब्राह्मण समाज के खिलाफ प्रश्र पूछ कर समाज को तोडऩे का प्रयास किया गया है और सतरोल खाप इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज को विभाजित करने वाले कोई भी प्रश्र किसी भी स्तर की परीक्षा में नहीं पूछा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में सब की बहु-बेटियां और सभी जातियां एक समान हैं जो समाज को जोडऩे का काम करती हैं।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

खाप महिला अध्यक्ष सुदेश चौधरी ने कहा कि जब वो देश की सबसे बड़ी खाप सतरोल खाप की पहली महिला की अध्यक्ष चुनी गई तो उस समय खाप के सभी 36 बिरादरी के लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सभी 36 बिरादरी के लोगों से ही खाप बनती है। इसलिए वो सतरोल महिला खाप अध्यक्ष के नाते समाज को विभाजित करने के प्रयास की निंदा करती हैं और सरकार से मांग करती हैं कि हमारे समाज को बांटने का कोई भी व्यक्ति या अधिकारी प्रयास करता है तो सरकार उस पर तुरंत प्रभाव से ध्यान दे और उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर उसे पद से विमुक्त करने का काम करे। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी अनुरोध किया है कि इस विषय पर गहनता से चिंतन कर फैसला लें, ताकि हमारे समाज को बांटने का प्रयास कोई न कर सके।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और लाखों के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

ड्रग्स के सेवन से होते हैं आतंकवादियों के हाथ मजबूत : मोदी

Jeewan Aadhar Editor Desk

एचएयू में साढ़े 12 करोड़ रूपये से बनेगा गल्र्स छात्रावास, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने रखी आधारशिला

Jeewan Aadhar Editor Desk

उकलाना हादसा : दिल दहलाने वाले हादसे में मजदूरों की हालत गंभीर