फतेहाबाद

सोए रहे हड़ताली कर्मचारी, प्रशासन ने रात 3 बजे सफाई अभियान चलाकर चमका दिया शहर

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

जिला प्रशासन की ओर से कूड़ा उठाने के लिए सुबह 3ः00 बजे स्पेशल अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर परिषद के अधिकारियों ने शहर के मुख्य कूडा कलेक्शन प्वाईंटो से कूड़ा उठाया। कूड़ा अधिक होने के कारण जेसीबी की सहायता ली गई। हड़ताली सफाई कर्मचारियों के विरोध के कारण प्रशासन के द्वारा सुबह 3ः00 बजे यह अभियान चलाया गया।

प्रशासन को ड़र था कि कर्मचारी सुबह भी इस काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं, इसको लेकर डीएसपी अपनी फोर्स के साथ मौके पर तैनात रहे। शहर के कई इलाकों से कूड़े की ट्रालियां भरकर निकाली गई। गौरतलब है कि बीती शाम को प्रशासन के द्वारा बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कूड़ा उठाने का प्रयास किया गया था, लेकिन हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने ट्राली को घेर लिया था और कूड़ा नहीं उठाने दिया था। इसको लेकर प्रशासन की काफी किरकिरी हुई थी। इसी के चलते आला अधिकारियों ने यह निर्णय लिया और रात को 3ः00 बजे शहर में सफाई अभियान चला गया। प्रशासन पिछले 10 दिनों से जमा कूड़े के ढेरों से फतेहाबाद शहर के लोगों को कुछ हद तक निजात दिलवाने में सफल रहा।

इस बारे में जानकारी देते हुए नगर परिषद के ईओ अमन ढांडा ने बताया कि उनके द्वारा फतेहाबाद शहर के 6 कूड़ा कलेक्शन प्वाइंटों से कूड़ा उठवाया गया है। इस अभियान को लेकर पुलिस के एक बटालियन उनके साथ रही और प्रशासन द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया गया था। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग अपने घरों का कूड़ा नगर परिषद द्वारा बनाए गए कूड़ा कलेक्शन प्वाईंटो तक पहुंचाए, ताकि हड़ताल के समय वहां से कूड़ा उठाकर शहर की सफाई व्यवस्था को बनाकर रखा जा सके।

दूसरी तरफ सफाई अभियान का विरोध कर रहे हड़ताली कर्मचारियों को प्रशासन द्वारा चलाए गए सफाई अभियान की भनक तक नहीं लगी। वो घरों में सोए रहे और प्रशासन ने शहर के मुख्य क्षेत्रों से गंदगी के बड़े ढ़ेर साफ कर दिए। इस अभियान में भाजपा के वे नेता कहीं नजर नहीं आए जो समय—समय पर हाथ में झाडू लेकर स्वच्छ भारत के नाम पर फोटो खिंचवाते रहते है।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और लाखों के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने भट्टू रेस्ट हाउस में लगाया रक्तदान शिविर

संत गोपालदास के नशाबंद अभियान के चलते शराब ठेके के आगे पुलिस ने ड़ाला डेरा

पूर्व क्रिकेटर योगराज के विवादित बोल—सुनें विवादित भाषण