हिसार

नगर निगम कर्मचारियों ने शंख बजाकर किया प्रदर्शन, विधायक अनूप धानक सहित कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे समर्थन देने

हिसार,
नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल आज 15 वें दिन भी जारी रही। आज की हडताल व प्रदर्शन की अध्यक्षता दमकल कर्मचारियो के प्रधान संदीप कुमार व संचालन मिनि. स्टाफ के शेखर ने किया। हड़ताली कर्मचारियों ने आज शहर में शंख बजाकर प्रदर्शन किया।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

हडताली कर्मचारियो को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि नगर निगम, पालिका व परिषदों के कर्मचारियों की हड़ताल आज 15वें दिन भी जारी होने के बावजूद प्रदेश सरकार अपनी कुंभकर्णी नींद से नहीं जाग रही है। प्रदेश सरकार हड़ताल को तोडऩे के अपने सभी प्रयास करके देख चुकी है।
कर्मचारी नेताओं ने बताया कि लंबे समय से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा, समान काम-समान वेतन नहीं दिया जा रहा, दमकल विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की योग्यता के नाम पर छंटनी की कोशिश की जा रही है, ठेका प्रथा व निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है, 100-100 वर्ग गज के प्लाट नहीं दिए जा रहे हैं, सातवें वेतन आयोग के भत्ते जनवरी 2016 से लागू नहीं किए जा रहे हैं और खाली पदों पर स्थाई भर्ती नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में आए सकसं, संघ से सम्बन्धित विभागीय यूनियनों, जन संगठनो, राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियो ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता की परेशानी को ध्यान में रखते हुए हड़ताली कर्मचारियों से बातचीत कर मांगो को लागू करने की दिशा मे पहलकदमी करे अन्यथा पूरे प्रदेश में कर्मचारियों सहित आम जनता भी सडक़ो पर आ सकती है।

आज हड़ताली कर्मचारियों को उकलाना के विधायक अनूप धानक, विक्रांत बागड़ी राज्य महासचिव अनुसुचित जाति प्रकोष्ठ, इनेलो, बसपा नेता बलराज सातरोडिया, सुरेन्द्र मान,अनिल शर्मा,दीपक लोट, अशोक सैनी, दलबीर किरमारा, रमेश सैनी, सुभाष ढिल्लो, शमशेर धानिया, कृष्ण भट्टी, राजबीर अग्रोहा, सतनारायण गौतम, नरेश कांगड़ा, प्रवीन कुमार, राजेश बागडी, बिशन सिंह, सुनील कांगड़ा, मंगु राम, इन्द्र टॉक, अशोक अठवाल, कैलाशचन्द्र व रामफल शिकारपुर आदि ने भी सम्बोधित किया।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और लाखों के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

ठंड से ठिठुर रहे जरूरतमंदों लोगों को रोटरी क्लब ने कंबल वितरित किए

Jeewan Aadhar Editor Desk

जनता की मांग नहीं तो परिवहन विभाग का निजीकरण क्यों कर रही सरकार : राजबीर दुहन

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर : दुकानदार पर डंडा से हमला करके नगदी छीनी, लोगों ने एक बदमाश को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Jeewan Aadhar Editor Desk