फतेहाबाद

पेट्रोल पंप पर मिला गड़बड़झाला, दो मशीनें की सील

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
जीटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप में ग्राहकों को काफी चूना लगाया जा रहा था, इसकी जानकारी शुक्रवार को चंडीगढ़—अंबाला से आई संयुक्त जांच टीम की तफतीश से लगी। जानकारी के मुताबिक, जीटी रोड स्थित खुशीराम परमानंद पेट्रोल पंप पर चंडीगढ़—अंबाला की स्पेशल टीम स्थानीय खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ पहुंची।

इस दौरान टीम ने पेट्रोल पंप के करिंदे को बोतल में तेल बेचता पकड़ा। इसके बाद जैसे ही टीम ने पंप पर लगी दो मशीनों की जांच आरम्भ की तो पेट्रोल पंप के संचालक ने टीम के साथ बद्तमीजी करनी आरम्भ कर दी। लेकिन इसके बावजूद टीम ने अपना काम जारी रखा। जांच के दौरान दोनों मशीनों में गड़बड़ी मिली। इसके चलते दोनों मशीनों को सील कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि पहले भी इस पेट्रोल पंप पर जांच के दौरान कमियां मिल चुकी है।

Related posts

खून—पसीने की कमाई को चुराने पर युवक को लोगों ने जमकर पीटा

मिस्टर और मिस फतेहाबाद चुनने के लिए उमड़ा पड़ा शहर

प्राईवेट स्कूल सांझा मंच का सरकार को अल्टीमेटम, पिछला बकाया नहीं दिया तो 134ए के तहत नहीं देंगे दा​खिला