फतेहाबाद

सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष में गीता पढ़ने से मिला आत्मबल—प्रो.गणेशी लाल

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
उड़ीसा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने कहा आज के भौतिकवाद के युग में लोगों को पैसे की होड़ के पीछे अधिक न जाकर आध्यात्मिकता का सहारा लेना चाहिए। इससे तनाव से छुटकारा व मानसिक सन्तुष्टि मिलती है जोकि सबसे बड़ा धन है। इस बात को सुनीता विलियम्स ने भी अंतरिक्ष मे जा कर सिद्ध किया था। वो धार्मिक ग्रन्थ गीता को भी अपने साथ लेकर गयी थी।

गीता को पढ़ने से उसे आत्मिक बल मिला था। किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए प्राप्त आत्मबल का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उड़ीसा के राज्यपाल के पद की शपथ ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के उप कुलपतियों की बैठक ली थी। उन्होंने शिक्षा का स्तर बढ़ाने और ऊंचा करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ—साथ वहां भी उन्होंने विद्यर्थियों के लिए आध्यात्मिकता को बढाने के लिए जोर दिया है।

हरियाणा के विश्वविद्यालयों में भी यह सुधार चल रहे हैं। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि सूर्य के समान चमकने के लिए सूर्य के समान जलना भी पड़ता है। इससे पूर्व एमएम कालेज में पहुंचने पर महामहिम राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल का सीडीएलयू के उपकुलपति प्रोफेसर विजय कायत, विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, भाजपा नेत्री सुनीता दुग्गल व कालेज के प्रिंसिपल गुरचरन दास ने स्वागत किया।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सांसद सुनीता दुग्गल 30 जुलाई को लेंगी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक

सभी त्यौहारों को श्रद्धानुसार अपने घरों में ही मनाएं, सोशल डिस्टेंस का रखें ध्यान : उपायुक्त

फतेहाबाद में रणजीत सिंह चौटाला ने किया किसानों के लिए बड़ा ऐलान—जानें विस्तृत रिपोर्ट

Jeewan Aadhar Editor Desk