देश

PM मोदी का योगा..देखकर आप हो जयेंगे हैरान -VIDEO

नई दिल्ली,
खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ के द्वारा शुरू किए गए फिटनेस चैलेंज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अब स्वीकार कर लिया है। बुधवार को प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया। जिसमें मोदी कई तरह के योगाभ्यास कर रहे हैं।


वीडियो में प्रधानमंत्री पार्क में कई तरह के अभ्यास कर रहे है। पीएम ने इसके साथ ही कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और खिलाड़ी मनिका बत्रा को नॉमिनेट किया है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने नॉमिनेट किया था।

प्रधानमंत्री ने लिखा कि मैं अपनी मॉर्निंग एक्सरसाइज़ का वीडियो जारी कर रहा हूं। योग से अलग मैं प्रकृति से जुड़े पंचतत्व से भी प्रभावित हूं। ये काफी रिफ्रेश फील कराता है।

विराट कोहली ने किया था नॉमिनेट
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का ‘फिटनेस चैलेंज’ स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को टैग करते हुए उन्हें चुनौती दी थी।अनुष्का शर्मा पहले ही कोहली का ये चैलेंज पूरा कर चुकी हैं।

राठौड़ ने देश में फिटनेस को लेकर जागरूकता अभियान के तहत व्यायाम करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था और खेल और सिनेमा जगत की कुछ प्रमुख हस्तियों को टैग करते हुए उनसे भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की थी।

कोहली ने ट्वीट किया था, ‘मैंने राज्यवर्धन राठौड़ सर का ‘फिटनेस चैलेंज’ स्वीकार कर लिया है। अब मैं अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और महेंद्र सिंह धोनी भाई को चुनौती देना चाहूंगा।’ कोहली ने साथ में अपना व्यायाम करते हुए वीडियो भी डाला है।
आपको बता दें कि राज्यवर्धन राठौड़ के इस फिटनेस चैलेंज शुरू करने के बाद से ही कई बड़ी हस्तियों समेत आम लोगों ने अपने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे। ये ट्रेंड लगातार कई दिनों तक सोशल मीडिया पर छाया हुआ था।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पत्नी ने छोड़ी BJP तो सांसद ने कर ली तलाक देने की तैयारी

Jeewan Aadhar Editor Desk

हमारी सरकार ने पिछले 4 सालों में 10 करोड़ नए LPG कनेक्शन दिए, PM मोदी ने कहा

चलती बस से उल्टी करने के महिला बाहर निकाला सिर, गर्दन कटकर धड़ से हुई अलग