फतेहाबाद

…आखिर राजू और मीनू का सच क्या है???

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
शनिवार देर रात..धर्मशाला रोड पर अचानक शोर मचा…लोगों की हलचल बढ़ी… कारण था संदिग्ध परिस्थितियों में लिव इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे महिला और पुरूष का जहर खाना। दोनों को आनन—फानन में नागरिक अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार देने बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया गया, जहां राजू की मौत हो गई। जानकरी के मुताबिक धर्मशाला रोड़ निवासी राजू और मीनू कई सालों से एक—दूसरे के साथ रह रहे थे। शनिवार देर रात अचानक दोनों को बेसुध हालत में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया की दोनों ने कीटनाशक का सेवन किया है। इलाज के दौरान राजू की मौत हो गई, जबकि मीनू की स्थिती नाजूक बनी हुई है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम में परिवार वालों ने चुप्पी साधकर पूरे मामले को रहस्यमयी बना रहे है। राजू का पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। वहीं पुलिस के सामाने बड़े सवाल खड़े है कि दोनों ने अपनी मर्जी से जहर खाया है या किसी ने साजिश के तहत दोनों को जहर दिया?? ये आत्महत्या का मामला है या फिर हत्या का मामला?? पुलिस फिलहाल मीनू के ठीक होने का ​इंतजार कर रही है,ताकि मामले की हकीकत से पर्दा उठ सके।

Related posts

17वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हरियाणा बना नेशनल चैंपियन

Jeewan Aadhar Editor Desk

फतेहाबाद जिला के विभिन्न स्थानों पर कोरोना केस मिलने पर बनाए कंटेनमेंट व बफर जोन

Jeewan Aadhar Editor Desk

पहले खुद करता था नशा..अब दूसरों को धकेल रहा था दलदल में—पुलिस ने किया काबू