देश

गर्मियों की छुट्टियों के बाद उच्चतम न्यायालय आज से फिर खुलेगा, कई मामलों पर होगी सुनवाई

नई दिल्ली,
गर्मियों की छुट्टियों के बाद उच्चतम न्यायालय आज से फिर खुलेगा और आधार सहित कई महत्वपूर्ण मामलों में फैसला आने की संभावना है। शीर्ष अदालत अयोध्या विवाद पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आठ साल पुराने फैसले के खिलाफ तथा मुस्लिमों में बहुविवाह की परंपरा को चुनौती देने वालों की अपीलें सुनने का काम फिर शुरू करेगी।

शीर्ष अदालत राष्ट्रीय राजधानी में उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार के बीच शासन संबंधी श्रेष्ठता के सवाल को लेकर दायर याचिकाओं पर भी फैसला सुना सकती है। वर्तमान मुख्य सतर्कता आयुक्त के वी चौधरी और सतर्कता आयुक्त टी एम भसीन की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर भी आज फैसला आ सकता है। दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण , असम राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर और मणिपुर मुठभेड़ हत्या सहित अन्य मामलों में सुनवाई होने की संभावना है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे शक्तिशाली के9 वज्र टैंक की सवारी की

शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वालों को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का बड़ा तोहफा—जानें विस्तृत जानकारी

AAP के 20 विधायकों की जा सकती है सदस्यता, EC ने राष्ट्रपति को भेजी सिफारिश