हरियाणा

अनिल विज की शिकायत का असर, SPकालिया का हुआ तबादला

चंडीगढ़,
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की शिकायत पर पानीपत एसपी संगीता कालिया का ट्रांसफर हो गया है। का​लिया अब आईआरबी कमांडेंट के तौर पर भोंडसी में काम करेंगी।

उल्लेखनीय है कि गत दिव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बयान में कहा था कि पानीपत मीटिंग में एस पी ग्रीवेंसिस कमेटी की बैठक में नहीं आती यह अनुशासनहीनता है, इसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहरलाल को कर दी है। जिसके दूसरे दिन ही आज एसपी संगीता कालिया का तबादला कर दिया गया।

बता दें कि राज्य सरकार ने एसपी संगीता सहित आठ अन्य आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Related posts

रोडवेज हड़ताल : निगम पर बिगड़ी बात, हड़ताल रहेगी जारी

हाईकोर्ट ने दी निजी स्कूलों को बड़ी राहत, RTI के तहत नहीं मांगी जा सकती जानकारी

गणतंत्र दिवस समारोह : राज्यपाल पंचकूला व मुख्यमंत्री भिवानी में करेंगे ध्वजारोहण