फतेहाबाद

सुभाष बाराला के शहर में नहाना और पानी पीना है मना..पानी के कारण लोग हो रहे है बिमार—जानें पूरी रिपोर्ट

टोहाना (नवल सिंह)
स्वच्छ पेयजल मुहिया करवाना हर सरकार का दायित्व है। स्वच्छ जल प्रत्येक नागरिक का मुलभूत अधिकार भी है। लेेकिन इसके ठीक उल्ट गीता कॉलोनी निवासियों की माने तो वो पिछले एक साल से गन्दा पानी पीने का मजबूर है। बरसात के दिनों में समस्या और अधिक गहरा जाती है। जब सिवरेज जाम होकर ओवरफ्लो हो जाते है, उस समय पीने के पानी में गन्दगी बढ़ जाती है।

ओवरफ्लो सीवरेज से गलियों में गन्दा पानी इक्कठा हो जाता हैै। घरों में शौचालय जाम हो जाते है। इसके बाद यही गंदा पानी पेयजल की सप्लाई में मिक्स हो जाता है। इसके बाद तो पीने का पानी तो दूर नहाने के लिए भी लोगों को दर-दर भटकना पड़ता है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि वे इस बारे में हर अधिकारी को अवगत करवा चुके है। हर बार महज लीपा-पोती हुई। लेकिन आज तक स्थाई हल नहीं हुआ। गंदे पेयजल के चलते अब लोग महंगे दर पर टैंकर से पानी खरीदने को मजबुर है।

क्या बोले कॉलोनी निवासी
कॉलोनी निवासी राजबाला का कहना है कि एक साल हो गया पानी गन्दा आ रहा है.. ना तो पी सकते है ना ही नहा सकते है। बुर्जग महिला भानुमति का कहना है कि सारा पानी बेहद गन्दा आ रहा है बच्चे बिमार हो रहे है। राजु ने बताया कि एक साल से अधिकारी यहां गंदे पानी की सप्लाई का कारण तक नहीं खोज पाए। इससे बड़ी लापरवाही और क्या हो सकती है।

हर कोई है बिमार
शन्ति देवी ने बताया कि सबका पेट खराब है। पानी के कारण सभी बिमार होते जा रहे है। सुमन ने बताया कि बच्चों को लगातार दवाईयां दिलवा रहे है,डाक्टरों के यहां चक्कर काट—काटकर परेशान हो चुके है। लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। रेखा रानी ने बताया कि बारिश में सीवरेज भर जाता है बच्चों को उल्टी, दस्त व पीलिया हो गया है। गुना देवी ने बताया कि उनके परिवार में सभी सदस्यों को पेट के इन्फैंक्शन है। सभी निजी अस्पताल में ईलाज करवा रहे है। डाक्टर बता रहे है इन्फैंक्शन गन्दे पानी की वजह से हुआ है।

क्या कहते है अधिकारी
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई गुरमेज सिंह का कहना है कि वो यहां पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहे है पर अभी तक कोई समस्या का कारण सामने नहीं आया है। कई जगहों पर लीकेज को खोजा गया है। पेयजल की पाइप पुरानी होने के कारण जंग लगने से लीकेज की समस्या आती है। जब तक लीकेज नहीं मिलता समस्या निरंतर चलती है। उन्होंने कहा यहां पर पेयजल की पूूरी लाइन बदले जाने की आवश्यकता है।

क्या बोले जनप्रतिनीधि
पार्षद प्रतिनिधी सुरेश सेठी ने बताया कि एक साल से समस्या बनी हुई है। करीब हर घर से कोई न कोई बिमार है। एक को तो लीवर में इंफैक्शन हो गया है। सभी अधिकारियों को कहा है, पर कोई हल नहीं हो रहा। आते है देख कर चले जाते है, ये पाईप लाईन खराब हो चुकी है इसे बदले जाने की जरूरत है। अगर कोई हल नहीं हुआ तो सभी वार्ड वासी रोड जाम करने को मजबूर होंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

56 हजार रुपए..29 मोबाइल..1 लेपटॉप और 1 कार से चल रहा था धंधा, पुलिस की मुस्तैदी से गिरोह के 3 कारिंदे हुए गिरफ्तार

लॉकडाउन में परेशान युवती से ज्योतिष ने ठगे 54 हजार रुपए

Jeewan Aadhar Editor Desk

विडियो देखे : शराब के पैसे न देने पर पत्नी के साथ बर्बरता की लांगी सीमा