करनाल हरियाणा

कार्यालय से 25 लाख रुपए की लूट, मारपीट कर हथियार के बल पर दिया वारदात को अंजाम

करनाल,
सेक्टर-7 में स्थित माइनिंग कंपनी जय यमुना जी डेवलपर्स के कार्यालय से 4 लुटेरे 25 लाख रुपये कैश लूटकर फरार हो गए। सभी आरोपी हथियारों से लैस थे। कार्यालय में आते ही बदमाशों ने वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी जाते हुए सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए।

कंपनी के मालिक वेदपाल राणा ने बताया कि उनका माइनिंग का काम है। हर दिन की तरह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे माइनिंग का कैश इकट्ठा किया जा रहा था। इस कैश को बैंक में जमा करवाना था। ऑफिस में कर्मचारी और कुछ पैसे देने आए हुए लोग भी मौजूद थे। तभी हथियारों से लैस चार बदमाश कार्यालय में घुस आए। बदमाशों ने आते ही कार्यालय में बैठे लोगों से मारपीट करनी आरंभ कर दी और वहां रखी 25 लाख की नगदी लूट ली।

वेदपाल राणा ने बताया कि आरोपियों के चेहरे साफ नजर आ रहे थे। लेकिन कार्यालय में मौजूद लोग उन्हें नहीं पहचानते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम व एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मार्केट में लगे दूसरे सीसीटीवी की फुटेज चेक करवाई जा रही है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पेयजल को लेकर पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता कोर्ट में तलब

उरलाना के गुनहगार भी नशेड़ी निकले, आखिर कब सरकार चलायेगी नशेड़ियों के खिलाफ बड़ा अभियान

झंड़े का रंग हरा होगा—नई पार्टी के दिए संकेत

Jeewan Aadhar Editor Desk