फतेहाबाद

लोगों में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में राहगीरी कार्यक्रम सार्थक : डीसी

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
लोगों में समरसता पैदा करने व उनका मनोरंजन करने की दिशा में रविवार को स्थानीय पपीहा पार्क में उपायुक्त डॉ हरदीप सिंह की अध्यक्षता में राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन गया। प्रत्येक इवैंट के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। जिला प्रशासन का यह राहगीरी कार्यक्रम लोगों के दिलों दिमाग पर अमिट छाप छोड़ गया। किसी प्रकार की औपचारिकता से परे यह कार्यक्रम लोगों का अपना कार्यक्रम बन गया। इस कार्यक्रम में नागरिक इतने तल्लीन नजर आए शायद वे अपने रोजमर्रा के कामों को भूल ही गए। लोगों ने लगातार लगभग दो घंटे खड़े होकर इस कार्यक्रम का खूब आनंद लिया।

राहगीरी कार्यक्रम में टैगोर मॉडल स्कूल की बच्चों की एक टीम ने फोन व मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग तथा दुष्प्रयोग से होने वाले नुकसान बारे नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नागरिकों को जागरूक किया, वहीं महिलाओं व बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर राहगीरी कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढिंगसरा व धारनियां के स्कूली बच्चों ने रस्सा कस्सी के कड़े मुकाबले में ढिंगसरा की टीम ने विजय हासिल की। उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

उपायुक्त डॉ हरदीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रातकालीन उठकर सच्चे दिल से परमात्मा को याद करते उसमें लीन हो जाए। इसके उपरान्त योगा, खेल, संगीत इत्यादि अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए कुछ समय अवश्य निकाले। ऐसा करने से असंभव को संभव किया जा सकता है। स्कूली बच्चे अपर्याप्त को पर्याप्त में बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी को संगीत से लगाव है, तो किसी को खेलकूद, सांस्कृतिक, योगा आदि से प्रेम है। उपायुक्त ने कहा कि हर व्यक्ति सच्चे दिल व निस्वार्थभाव से एक दूसरे से प्रेम करते हुए समाज व राष्ट्र के नव निर्माण के लिए कार्य करे।

उन्होंने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम का मुख्य उदे्श्य लोगों में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करना है, वहीं सडक़ों पर वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन का प्रयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि कई बार सडक़ों पर दुर्घटनाएं हो जाती है। लोग यातायात नियमों का पालन करें तभी सडक़ दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सडक़ों पर खून न बहने दें। नशीली चीज का प्रयोग कर वाहन न चलाएं। दूपहिया वाहन पर हमेशा हैल्मेट का प्रयोग करें। इसके अलावा वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन का प्रयोग न करे।

डॉ हरदीप सिंह ने कहा कि आज हम भौतिकवाद की तरफ लगातार बढ़ते जा रहे है। समाज के प्रति हमारे क्या दायित्व है, इनको भुलाते जा रहे है। क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग, क्या लड़कियां और क्या महिलाएं, हर आयु वर्ग के लोग राहगीरी कार्यक्रम में झूमते नजर आए। उपायुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम शहरवासियों के लिए है और इसमें भागीदारी करके उन्हें सच्ची खुशी महसूस होगी। इस प्रकार के कार्यक्रम हमें दैनिक जीवन की बोरियत से मुक्ति दिलाकर माहौल को खुशनुमा बनाते हैं तथा सामाजिक भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। यहां आयोजित हर प्रकार की गतिविधि आमजन को फिट रखने के लिए भी काफी लाभदायक है।

राहगीरी कार्यक्रम में उपमंडलाधीश देवीलाल सिहाग, अधीक्षण अभियंता ओपी बिश्रोई, डीएसपी जगदीश कुमार काजला, डीईओ दयानंद सिहाग, डीईईओ संगीता बिश्रोई, एक्सईन होशियार सिंह, सिटी एसएचओ सुरेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी, योगा प्रेमी, खेल प्रेमी, स्कूली बच्चे, शहरवासी व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

परमाणु संयंत्र लगाने वाली कंपनी नहीं कर रही वायदे पूरे, ग्रामीणों नेे दी आंदोलन करने की चेतावनी

दुर्घटना या आत्महत्या..संशय बरकरार

करोना एक वायरस बीमारी, सावधानी जरूरी : डीसी

Jeewan Aadhar Editor Desk