हिसार

गुरु पूर्णिमा पर काजला धाम में मेले का शुभारंभ

आदमपुर (अग्रवाल)
आषाढ़ सुदी गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में शुक्रवार को काजला धाम के प्रांगण में 3 दिवसीय विशाल मेले का शुभारंभ हुआ। सुबह मंदिर के महंत अंजनी भाई जोशी के सान्निध्य में आए यात्रियों की मनोकामना हेतु प्रार्थना की गई। समाधिस्थल पर सुबह 9 बजे से भजन संकीर्तन कार्यक्रम हुआ। सुबह 10 बजे गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम को श्री बुधला संत मंडली हिसार द्वारा सामुहिक सुंदरकांड पाठ में श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

रात्रि को श्री बालाजी सेवा मंडल हिसार द्वारा विशाल जगराते का आयोजन किया गया। मेले की इस कड़ी में शनिवार 28 जुलाई को बालाजी महाराज का विशेष स्नान, स्वर्ण श्रंृगार प्रात:काल व चोले के दूध का प्रसाद वितरण सुबह साढ़े 8 बजे होगा। दोपहर 12 बजे विशाल भंडारा लगेगा। शाम 4 बजे शक्ति प्रसन्नता हवन तथा अंतिम दिन 29 जुलाई को दोपहर 2 बजे से संकट मोचन हवन शुरू होगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

हुडा की गणना सीट भी कम नहीं कर पाई सेक्टरवासियों का गुस्सा

रोडवेज के निजीकरण के नए-नए तरीके अपना रही सरकार : कमेटी

पशु-पक्षियों को बचाने के अभियान में जुटे शहर व गांववासी

Jeewan Aadhar Editor Desk