हिसार

भाजपा शासन से जनता दुखी और परेशान—इनेलो

आदमपुर (अग्रवाल)
इनेलो आदमपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को गोदारा हाउस पर आयोजित की गई। इसमें सुभाष गिल को आदमपुर हलकाध्यक्ष, बहादर सिंह नायक को टपरीवास प्रदेश संयोजक व अशोक यादव को आदमपुर इनेलो शहरी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने भारी खुशी व्यक्त करते हुए इनेलो के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला, अजय सिंह चौटाला, खेल रत्न अभय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, सांसद दुष्यंत चौटाला, इनेलो के वरिष्ठ नेता राजेश गोदारा व इनेलो जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसे ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़कर इसे अधिक मजबूत बनाने का काम करेंगे।

उन्होने कहा कि इनेलो ने हमेशा से ही कार्यकर्ताओं को मान सम्मान दिया है। आज भाजपा के शासनकाल में जनता दुखी व परेशान है और बदलाव चाहती है। आने वाले समय में प्रदेश में इनेलो व बीएसपी गठबंधन की बहुमत से सरकार बनेगी और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। इस अवसर पर राजेश गोदारा, पृथ्वी शर्मा, जंगबहादर पचार, युवा कार्यकर्ता आयु, डॉ विक्रम सिंगला, सुनील लौरा, दरिया सिंह गोदारा, कुलदीप बैंदा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

VIDEO में देखें आदमपुर में बरसात से हुए नुकसान का हाल

Jeewan Aadhar Editor Desk

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने किया ट्रेजरी का औचक निरीक्षण

Jeewan Aadhar Editor Desk

कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई सिफारिशों अनुसार करें कपास की बिजाई : कुलपति

Jeewan Aadhar Editor Desk