हिसार

भारतीय मजदूर संघ पांच अगस्त को मुख्यमंत्री को दिखाएगा काले झंडे

हिसार,
देश भर में सबसे बड़े कर्मचारी संगठन भारतीय मजदूर संघ ने पांच अगस्त को बरवाला में कपास रैली के दौरान आ रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को काले झंडे दिखाने का ऐलान किया है। संघ का आरोप है कि कर्मचारियों के नियमितिकरण को लेकर सरकार द्वारा तैयार किए गए ड्राफ्ट में भारतीय मजदूर संघ की अनदेखी की गई है। जिसको लेकर संघ से जुड़े विभिन्न कर्मचारी संगठनों में भारी रोष व्याप्त है।
इसी मुद्दे को लेकर भारतीय मजदूर संघ हिसार तथा उससे संबंधित सभी संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को पारिजात चौक स्थित जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला मंत्री सुनील ढिल्लो ने की। बैठक में कोर्ट के फैसले से प्रभावित अनुबंधित कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित रखने के लिए विस्तार से विचार विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के रेगूलाइजेशन ऑफ सर्विस बिल 2018 के तहत सभी अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का करने का दावा किया जा रहा है और इस बिल का ड्राफ्ट भी तथाकथित तौर पर तैयार कर लिया गया है। लेकिन इस ड्राफ्ट की कॉपी केवल सर्व कर्मचारी संघ को सौंपना सरकार की मंशा को साफ दर्शाता है। इसलिए भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सभी कर्मचारी संगठन सरकार के इस फैसले का पुरजोर विरोध करते है।
इसके साथ ही उन्होंने यह मांग की कि अन्य कर्मचारी संगठनों की अनदेखी व केवल एक संगठन को प्राथमिकता देने के मामले में दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदेश महामंत्री सत्यपाल वशिष्ठ ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की 29 जून को करनाल में मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता में कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए एक सप्ताह का आश्वासन दिया था। इसमें आंगनवाड़ी, बिजली विभाग, एजुसेट, शिक्षा विभाग, चौकीदार, पार्टटाइम कर्मचारी, मिड डे मील आदि विभागों की मांगें थी। लेकिन इन मांगों को सरकार ने अभी तक पूरा नहीं किया है।
अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता हर्षवर्धन जोशी ने आरोप लगाया कि सरकार के साथ कर्मचारी संगठनों की जो भी वार्ता होती है, सरकार उसपर कोई कार्रवाई नहीं करती। बल्कि अनुबंधित कर्मचारियों के शोषण के लिए लगातार फैसले लिए जा रहे है। इसलिए भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले सभी संबंधित कर्मचारी संगठन पांच अगस्त को मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष बलराम लठवाल, अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ, भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री सुरजीत कुमार, जिला प्रमुख विकास बिश्नोई, मुकेश संदोल, बजरंग बंसल, सोमवती लौरा सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

व्यापारियों की मेहनत से कामयाब हुई जनता मार्केट : मेयर गौतम सरदाना

अकाऊंटिंग एंड बुक कीपिंग एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय : ऊषा अरोड़ा

Jeewan Aadhar Editor Desk

आईजी व एसपी ने किया सिसाय पुल पर बनी पुलिस चौकी का शुभारंभ