देश

मंत्री जी भी खुले में…करते है—तस्वीरे सोशल मीडिया में वायरल


नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता अभियान की उन्हीं के कैबिनेट मंत्री खुलेआम धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। दरअसल, केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह पूरे लाव-लश्कर के साथ खुले में पेशाब करते दिख रहे हैं।

कृषि मंत्री की यह वायरल होती तस्वीर परेशान करने वाली है। हालांकि राधामोहन सिंह की यह तस्वीर कहां की है यह अभी साफ नहीं हो पाया है, लेकिन इस तस्वीर को ट्विटर पर खूब ट्वीट किया जा रहा है। तस्वीर में मंत्री जी एक दीवार के पास पेशाब करते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान का पूरे भारत में जोर शोर से प्रचार हो रहा है। खुद पीएम मोदी कई गांवों के खुले में शौच मुक्त होने की मुक्तकंठ से तारीफ कर चुके हैं। देश के हर गांव में शौचालय बनाया जा रहा है। दूसरी तरफ राधामोहन सिंह की इस तस्वीर के बाद अब सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

Related posts

हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी ने शराब के नशे में किए 9 फायर

तक्षशिला कॉम्पलेक्स में भीषण आग, 15 छात्रों की मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk

एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की संदिग्ध अवस्था में मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk