सिरसा

बड़ा हादसा 2 की मौत 2 घायल

सिरसा।
कॉटन मिल में निर्माणाधीन दिवार के अचानक पिगरने से 2 लोगों की मौत हो गई,जबकि दो अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, अग्रवाल कॉटन मिल में एक बनाई जा रही थी।
लेकिन बारिश के कारण दिवार पर मसाले की पकड़ सही नहीं हो पा रही थी, जबकि मिस्त्री और मजदूर लगातार दिवार बनाने का काम किए जा रहे थे। इस दौरान अचानक दिवार ढ़ह गई और मिस्त्री और काम कर रहे तीन मजदूर इसके नीचे दब गए। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां पर मिस्त्री और एक मजदूर को जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दो मजदूरों का उपचार चल रहा है। पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना कर रही है।

Related posts

कोरोना वायरस : सेनेटाइजर या साबुन से हैंडवॉश बेहतर उपाय : डीसी बिढ़ान

सुविधा : बच्चे टीवी पर करेंगे पढाई, केबल पर होगा शिक्षा विभाग के चार एजुसेट का प्रसारण : उपायुक्तv

पहल : जरूरतमंदों की सहयोग की मुहिम में आगे आई आंगनवाड़ी वर्कर