हिसार

पानीपत सम्मेलन में शामिल होकर भाजपा को मजबूत करें महिलाएं : गायत्री

हिसार,
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं जन परिवाद समिति की सदस्य गायत्री देवी ने महिलाओं से आह्वान किया है कि वे 30 सितम्बर को पानीपत में होने वाली पार्टी के महिला सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हित में भाजपा ने अनेक जनकल्याणकारी नीतियां बनाई है और भविष्य में भी भाजपा ही महिलाओं के हित में काम करेगी।

गायत्री देवी हांसी व रामायण में पानीपत सम्मेलन के लिए जनंसपर्क चला रही थी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से बूथ अध्यक्ष के लिए फार्म भरवाए और उनका पंजीकरण करवाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा भविष्य की योजनाओं के लिए उनके सुझाव लेने के लिए भाजपा ने 30 सितम्बर को पानीपत में महिला सम्मेलन रखा है। सम्मेलन के प्रति महिलाओं में भारी उत्साह है और वे भारी संख्या में इस सम्मेलन में शामिल होंगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो महिलाओं सहित हर वर्ग के हित में काम करती है। अब तक केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने हर वर्ग के हित में काम किया है और भविष्य में भी ये जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने विकास को नई गति दी है, जो स्वागत योग्य है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे पानीपत सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसकी सफलता में अपना योगदान दें।

इस दौरान गायत्री देवी के अलावा सुशील, रामफल, दीपक, ओमप्रकाश, विक्रम, हरि, शीला, ओमपति, रेनू, प्रीति, सीमा, बीरमति, रीतू, लाजो, धापो, भतेरी व संतोष सहित अन्य महिलाएं व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

19 अप्रैल 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

जन औषधि सप्ताह के तहत बाल मित्र कार्यक्रम का आयोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk

भाजपा सरकार ने किया देश की सेना को कमजोर करने का प्रयास : मनोज राठी

Jeewan Aadhar Editor Desk