हिसार

छेड़खानी के आरोपियों को भेजा न्यायिक हिरासत में जेल

हिसार
आदमपुर क्षेत्र की छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में आरोपी सुशील और गोबिंद को पुलिस ने वंदना वालिया की अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों पर छेड़खानी, जान से मारने की धमकी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपियों की तरफ से आज जमानत के लिए अर्जी लगाई। ले​किन जज ने अर्जी पर बहस के लिए 18 तारीख तय करते हुए दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Related posts

तीन दिवसीय निशुल्क तनाव मुक्त खुशहाल जीवन शैली के लिए यूफोरिया काऊंसलिंग कैंप 24 से

निगम आयुक्त ने ढंडूर डंपिंग स्टेशन का किया निरीक्षण

आदमपुर में डाक्टर सहित 6 कोरोना पॉजिटिव मिले, मोड़ाखेड़ा में 11 व मोहब्बतपुर में 10 मरीज मिले