हिसार

आदमपुर विधानसभा में 15 हजार परिवारों को जोड़ने पर निकली आम आदमी पार्टी

आदमपुर (अग्रवाल)
दिल्ली आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान ने आदमपुर में व्यपार मण्डल धर्मशाला में कार्यकर्ता को संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता आदमपुर के संगठन मंत्री प्रमोद बसवाना ने की। प्रमोद ने कहा कि अबकी बार आम आदमी पार्टी आदमपुर में एक ही परिवार की गुलामी की राजनीति पर विराम लगा देगी। बाल्यान ने कहा कि आम आदमी पार्टी आदमपुर में हमारा परिवार पार्टी के साथ के अभियान जोर शोर से चला रहे है। अब तक काफी घरों को इस मुहिम से जोड़ा गया है आने वाले 30 अक्तूबर तक 15,000 परिवारों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। बाल्यान ने पार्टी की नीति के बारें में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया। बाल्यान ने कहा कि दिल्ली मॉडल पर ही पार्टी प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। दिल्ली की तरह ही हरियाणा में किसानों को मुआवजा राशि दी जाएगी।

इस मौके पर आदमपुर ऑब्जर्वर अनिल मालिक, लोकसभा संगठन मंत्री दर्शन गिल, जिलाध्यक्ष वी.एल.शर्मा, जगदीप ग्रेवाल, पुरुषोत्तम सरसाना, बलबीर बगला, भूप सिंह जांगड़ा, मंगत राम सोनी, रमेश छिम्पा, कर्ण सिंह, सुरेंद्र सिंह, होशियार सिंह, हरि सिंह फौजी, तरुण नागपाल, अमनदीप कुमार, रमेश भादू, शेर सिंह, सुरेश दुर्जनपुर व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

28 फरवरी 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर के बड़े कांग्रेसी नेता ने भगवा किया दामन, पूर्व सीएम हुड्डा के करीबी ने ज्वाइन की भाजपा

19 अप्रैल 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk