हिसार

नाबालिग के साथ किया दुराचार

हिसार
जिले के एक गांव की नाबालिग युवती का गांव के ही दो युवकों ने अपहरण कर उसके साथ दुराचार किया। आरोप है कि नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद इस बारे में परिवार के किसी भी सदस्य को बताने पर पीडि़ता व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। यह घटना करीबन दो महीने पहले की है, मगर पीडि़ता ने डर के मारे इस बारे में परिवार को नहीं बताया। हाल ही में युवती ने परिजनों को इस बारे में बताया तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवकों के खिलाफ सामूहिक दुराचार सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस को दी शिकाय में पीडि़ता ने बताया कि मई महीने के प्रथम सप्ताह में जब वह किसी काम से घर से बाहर निकली तो गांव के ही दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसे गांव के सुनसान क्षेत्र में ले गए और वहां उसके साथ दुराचार किया। फिलहाल इस घटना के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

Related posts

हिसार के दिनेश कुमार बने ओस्का के स्टेट कल्चरल कोर्डिनेटर

हौंटिया 23 को एचएयू में देगा सांकेतिक धरना : प्रधान

कुलपति के निर्देशों पर हुई दोनों अंतरराष्ट्रीय छात्रावासों में व्यक्तिगत काउसलिंग