हिसार

सरकार की नीयत में खोट, बाजरा व धान की खरीद में कई अड़चन – बजरंग गर्ग

हिसार,
नई अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की एक आवश्यक बैठक हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।

व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बाजरा खरीद का जायजा लेने के उपरांत व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार अपनी घोषणा के बावजूद हरियाणा में किसानों का पूरा बाजरा नहीं खरीद रही है। सरकार नई—नई पॉलिसी बनाकर बाजरा व धान की खरीद में अड़चन पैदा कर रही है, जो सरासर गलत है। किसानों ने अपनी फसल का ब्यौरा देकर रजिस्ट्रेशन तक करवा रखा है लेकिन इसके बाद कई और नियम बनाकर सरकार धरतीपुत्रों को परेशान करने में लगी हुई है।
प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि कोई भी अनाज फैक्ट्री, दुकान व घरों में पैदा नहीं होता है। हर अनाज किसान की रात-दिन मेहनत से खेतों में पैदा होता है। उस अनाज को खरीदने के लिए सरकार द्वारा बार-बार नई शर्तों को किसानों व आढ़तियों पर थौपना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बाजरा, कपास, सरसों, चना आदि अनाज की खरीद आढ़तियों के माध्यम से ना करके सीधे किसान से खरीदने की जो अधिसूचना जारी की है, वह व्यापारी व किसान में आपसी भाईचारा खराब करने की साजिश है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार अनाज को आढ़तियों के माध्यम से नहीं खरीदेगी और आढ़तियों को काम करने पर उसे कमीशन नहीं देगी तो आढ़ती मंडी में दुकान करके क्या करेगा। कच्चे आढ़तियों को व्यापार करने के लिए जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराने के आदेश हरियाणा सरकार ने दिए हैं, जो व्यापारियों को नजायज तंग करने वाली बात हैै। पड़ोसी पंजाब राज्य में कच्चेे आढ़तियों को रजिस्ट्रेशन कराने का कोई कानून नहीं है। प्रदेश सरकार नए-नए फरमान जारी करके आढ़ती, मिलर व किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है।

इस मौके पर अनाज मंडी जिला प्रधान पवल गर्ग, हिसार अनाज मंडी प्रधान संजय गोयल, पूर्व प्रधान संत कुमार सिंगल, नरेश सिंगल, संजय नागपाल, जगदीश गोयल, बजरंग लाल असरावा, सुरेन्द्र कुमार न्योलीवाला, बजरंग लाल मुकलानिया, वेद अग्रवाल, सुभाष भाटिया, अशोक जगवातिया, अनिल जैन, अजय सिंगल, मनीराम अग्रवाल, सत्यप्रकाश आय, बसन्त सिंगल, अशोक गुप्ता आदि व्यापारी नेताओं ने अपने विचार रखे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

16 जुलाई 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा भाभड़ा बिरादरी में श्रीअखंड पाठ शुरू

Jeewan Aadhar Editor Desk

गौपुत्र सेना ने भूना में गायों से भरा ट्रक पकड़ा