हिसार

22 तक बढ़ी रोडवेज की हड़ताल, सरकार पर आमजन को परेशान करने का आरोप

हिसार,
रोडवेज हड़ताल के चलते कर्मचारी तालमेल कमेटी द्वारा आपात बुलाई गई। बैठक में हड़ताल को 72 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। अब ये हड़ताल 22 अक्टूबर तक चलेगी। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि सरकार जबतक 720 प्राइवेट बसें ठेके पर लेने का निर्णय रद्द नहीं करेगी व एस्मा जैसे काले कानून व दमनकारी नीतियों को वापस नहीं करेगी तब तक निर्णायक संघर्ष जारी रहेगा।

तालमेल कमेटी के सदस्य दलबीर किरमारा ने कहा सरकार की दमनकारी नीतियों के आगे कर्मचारी ना टूटेंगे और ना ही झूकेंगे। सरकार निजी कम्पनियों को फायदा पहुंचाने के लिए 720 प्राइवेट बसें चलवा रही है। गुमराह करने वाले विज्ञापन समाचार पत्रों में छपवाकर हकीकत को छुपाने का प्रयास कर रही है। सरकार को समझ लेना चाहिए जनता जागरुक है और वह अच्छा और बुरा सब जानती है।

उन्होंने कहा सरकार को 720 बसें चलाने की जिद्द छोड़कर कर्मचारियों से बातचीत करनी चाहिए। अड़ियल रुख अपानाए जाने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज प्रत्येक विभाग का कर्मचारी रोडवेज कर्मचारियों के पक्ष में है। यदि सरकार ने जल्द ही अपना रुख ठीक नहीं किया तो आंदोलन को तेज कर दिया जायेगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आदमपुर में फिर मिले 3 कोरोना पॉजिटिव, 75 ने लगवाई वैक्सिन

प्रणामी संत स्वामी सदानंद जी महाराज 11 अप्रैल को आदमपुर में

Jeewan Aadhar Editor Desk

अर्जुन अवार्डी बॉक्सर जयभगवान के खिलाफ मामला दर्ज